नेपाल के प्रधानमंत्री श्री प्रचंड ने देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में स्वच्छता संबंधी प्रबंधन कार्यों को देखा

Updated on 03-06-2023 06:14 PM

नेपाल के प्रधानमंत्री श्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में स्वच्छता संबंधी प्रबंधन के कार्यों को देखा। इस दौरान उन्होंने जैविक अपशिष्ट से बायो सीएनजी बनाने वाला एशिया के सबसे बड़े तथा देश में अपने तरह के पहले और अनूठे प्लांट का अवलोकन किया। इस प्लांट का लोकार्पण वर्ष 2022 के फरवरी माह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था। यह प्लांट वेस्ट टू वेल्थ गोबर-धन योजना में निर्मित है। मिनिस्टर इन वेटिंग एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने प्रधानमंत्री श्री पुष्प कमल दहल "प्रचंड" का स्वागत किया।

नेपाल के प्रधानमंत्री श्री प्रचंड ने पावर पाइंट प्रजेंटेशन से प्लांट की जानकारी ली। उन्होंने अपने मंत्रि-मण्डलीय सदस्यों और अधिकारियों के साथ जैविक अपशिष्ट से बायो सीएनजी बनाने की प्रक्रिया को देखा और जानकारी ली। उन्होंने सीएनजी के कमर्शियल लाभ के बारे में भी जानकारी ली। श्री प्रचंड ने नेपाल में बायो सीएनजी प्लांट स्थापित करने के संबंध में रुचि दिखाई। उन्होंने इस संबंध में नगर निगम इंदौर से सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की। बताया गया कि बायो सीएनजी प्लांट पीपी मॉडल पर आधारित है। इस प्लांट की स्थापना पर जहाँ नगर निगम इंदौर को कोई वित्तीय भार वहन नहीं करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर प्लांट को स्थापित करने वाली एजेंसी प्रति वर्ष नगर निगम को एक निश्चित राशि प्रीमियम के रूप में दे रही है। इस प्लांट से जहाँ एक ओर बायो सीएनजी गैस का उत्पादन हो रहा, वहीं दूसरी और उच्च गुणवत्ता की आर्गेनिक कम्पोस्ट खाद्य भी मिल रही है। यह प्लांट जीरो इनर्ट पर आधारित है, जहाँ किसी प्रकार का अनुपचारित वेस्ट नहीं मिलता है। प्लांट से उत्पन्न होने वाली गैस का उपयोग नगर निगम द्वारा संचालित लोक परिवहन की बसों में भी किया जा रहा है। प्लांट के संचालन से कार्बन क्रेडिट भी अर्जित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री प्रचंड, देवगुराड़िया में ही स्थित सूखे कचरे के सेग्रिगेशन सेंटर भी पहुँचे और उन्होंने सेग्रीगेशन की प्रक्रिया को देखा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.