प्रधानमंत्री आज चीता परियोजना की करेंगे समीक्षा, मुख्यमंत्री ने कहा- निगरानी समिति के हर निर्णय का पालन हो

Updated on 19-07-2023 12:13 PM
भोपाल। आईडी कालर की रगड़ से गर्दन में घाव के कारण एक चीता की मौत और तीन अन्य के चोटिल होने की खबरों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को चीता परियोजना की समीक्षा करेंगे।

शि‍वराज ने की समीक्षा

समीक्षा की तैयारी के चलते मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परियोजना की समीक्षा की और वन अधिकारियों को चीता निगरानी समिति के प्रत्येक निर्णय का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कूनो नेशनल पार्क में रिक्त वनरक्षकों के 20 पद तत्काल भरने और पार्क से सटे पोहरी वनमंडल के 125 वर्ग किमी क्षेत्र को चीता प्रबंधन के लिए देने के भी निर्देश दिए।

वनरक्षकों के पद खाली

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पूर्व मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक जेएस चौहान से चीतों की वर्तमान स्थिति, प्रबंधन और भविष्य के इंतजामों की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि वनरक्षकों के पद खाली है। जिससे निगरानी में समस्या आ रही है। मुख्यमंत्री ने तत्काल सभी पद भरने को कहा।


पद भरने के लिए केंद्रीय वनमंत्री ने भी कहा था

इसके बाद वन मुख्यालय ने 20 में से नौ वनरक्षकों की पदस्थापना कर दी। वनरक्षकों की कमी की बात पहले भी सामने आई थी, केंद्रीय वनमंत्री भूपेन्द्र यादव ने भी मुख्यमंत्री से पद भरने को कहा था।


चीता प्रोटेक्शन फोर्स के गठन के भी निर्देश

मुख्यमंत्री ने चीता प्रोटेक्शन फोर्स के गठन के भी निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने जब कहा कि स्थानीय स्तर पर बढ़ी मेहनत की जा रही है, तो उन्होंने कहा चीते बचें रहें तो मेहनत का फल है। बैठक में वनमंत्री विजय शाह वर्चुअल शामिल हुए, तो मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव वन जेएन कंसोटिया और वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


दवाओं की कमी न आए

मुख्यमंत्री ने कहा कि चीतों के इलाज में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। सभी आवश्यक दवाएं और उपकरणों का इंतजाम रखें। उल्लेखनीय है कि नामीबिया से आठ और दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए। वर्तमान में 10 चीते खुले जंगल में हैं और पांच बाड़ों में हैं। भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून का एक शोध दल पूर्णकालिक रूप से परियोजना के क्रियान्वयन के लिए पालपुर में मौजूद है।

आईडी कालर हटाने पर विचार, वर्षाकाल में बाड़े में रहेंगे चीते

आईडी कालर से चीतों की गर्दन में चोट का मामला सामने आने के बाद चीता निगरानी समिति चीतों की गर्दन से आईडी कालर हटाने पर विचार कर रही है। इस पर एक-दो दिन में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। ऐसे में खुले जंगल में घूम रहे सभी चीतों को फिर से बाड़ों में कैद किया जाएगा। अभी वर्षाकाल तक उन्हें बाड़ों में रखने की बात कही जा रही है। उसके बाद हालात काे देखकर निर्णय लिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.