ग्वालियर पहुंचने से पहले हो चुकी थी कैदी की मौत:पीएम रिपोर्ट में पुष्टि

Updated on 10-08-2024 01:41 PM

भोपाल जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत के मामले में कई खुलासे हुए हैं। कैदी मोहसिन खान (24) की 23 जून 2015 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मामले में तत्कालीन जेलर, टीआई, डॉक्टर और क्राइम ब्रांच के 5 कॉन्स्टेबल पर एफआईआर के आदेश हुए हैं।

एडवोकेट यावर खान ने मामले की पैरवी की है। यावर खान के मुताबिक- मोहसिन के जेल दाखिल करने और जेल से निकालने की दिनांक के फुटेज जेल प्रशासन की ओर से कोर्ट में मुहैया नहीं कराए गए थे।

मोहसिन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट की पुष्टि हुई थी। ग्वालियर के हॉस्पिटल में भर्ती कराने से 24 से 72 घंटे पहले ही मोहसिन की मौत हो चुकी थी।

उसे ग्वालियर ले जाने वाले दोनों आरक्षकों ने भी जेल प्रशासन के खिलाफ बयान दिए। बताया कि जेलर के आदेश का पालन करते हुए मोहसिन को ग्वालियर पहुंचाया था। अस्पताल पहुंचाने से पहले ही उसने बोलना बंद कर दिया था। कंधे के सहारे मोहसिन को जेल से बाहर निकाला था।

पूछताछ के लिए ले गए थे सिपाही

भोपाल निवासी जेल बंदी मोहसिन उर्फ रेडियो को 3 जून 2015 को दोपहर 2 बजे क्राइम ब्रांच के सिपाही मुरली, दिनेश खजूरिया और चिरोंजी पूछताछ के लिए ले गए थे। इसके बाद क्राइम ब्रांच की कस्टडी में बुरी तरह मारपीट की गई थी। 23 जून 2015 को उसकी मौत हो गई।

बताया गया कि उसकी मौत ग्वालियर के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। लेकिन, परिजनों ने कोर्ट में कहा था कि जब मोहसिन को छुड़वाने के लिए क्राइम ब्रांच थाने पहुंचे तो उनसे 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई। इसके बाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने मोहसिन पर टीटी नगर थाने में लूट का झूठा अपराध कायम कर दिया। उसे अदालत में पेश कर जेल भी भिजवा दिया। जेल में भी जेलर ने मोहसिन से मारपीट की।

हालत बिगड़ने पर हमीदिया पहुंचाया

मारपीट के बाद जेल में मोहसिन की हालत बिगड़ गई। सबसे पहले उसे हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से 18 जून 2015 को ग्वालियर मेंटल हॉस्पिटल ट्रांसफर कर दिया। जहां मोहसिन की 23 जून 2015 को मौत होना बताया गया।

न्यायिक हिरासत में मोहसिन की मौत की न्यायिक जांच में भी पुलिस और जेल अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध बताई गई थी। परिजनों ने कोर्ट में परिवाद दायर किया। परिवाद में दोषी पुलिस और जेल के अधिकारियों कर्मचारियों पर केस दर्ज करने की मांग की गई थी।

पीएम करने वाले डॉक्टर ने यह बताया

शव का पीएम करने वाले डॉ. चंद्रशेखर ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में कहा था कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिस समय लाया गया था, उससे 24 से 72 घंटे पूर्व उसकी मौत हो चुकी थी। शरीर पर निशान मिले थे।

कोर्ट ने कहा था- कस्टडी में मौत, समाज पर गहरा धब्बा

मृतक की मां सीमा खान की ओर से पैरवी अधिवक्ता यावर खान ने की थी। इस मामले में पूर्व में 3 बार न्यायिक मजिस्ट्रेट ने हत्या और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया था। तीन बार सेशन कोर्ट ने वापस लोअर कोर्ट में पुनः जांच कर आदेश करने के लिए भेजा था।

चौथी बार फिर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पुलिस अधिकारी, जेलर सहित हमीदिया अस्पताल के तत्कालीन मेडिकल ऑफिसर के विरुद्ध हत्या और साक्ष्य मिटाने का अपराध दर्ज कर समन जारी किए। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि ज्यूडिशियल कस्टडी में मारपीट से हुई मौत समाज में गहरा धब्बा होता है।

जेलर, टीआई, डॉक्टर समेत 8 पर FIR के आदेश

भोपाल जेल में विचाराधीन बंदी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में तत्कालीन जेलर, टीआई, डॉक्टर और क्राइम ब्रांच के 5 कॉन्स्टेबल पर एफआईआर के आदेश हुए हैं। मामला 23 जून 2015 का है। ग्वालियर के जेएएच अस्पताल में इलाज के दौरान बंदी मोहसिन खान (24) मौत हो गई थी। मोहसिन भोपाल का रहने वाला था। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.