भोपाल गैस त्रासदी के नायकों की गाथा दिखाएगा 'द रेलवे मैन'

Updated on 11-11-2023 01:32 PM
भोपाल। वैसे तो भोपाल गैस त्रासदी पर बहुत सारी फिल्मों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, लेकिन इन दिनों ओटीटी प्लेटफार्म पर जल्द प्रसारित होने वाली वेबसीरीज 'द रेलवे मैन' चर्चा का विषय बनी हुई है। इसकी शूटिंग कहीं और नहीं भोपाल के पास संत हिरदाराम नगर स्टेशन में ही हुई है। शूटिंग का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा इसी स्टेशन पर शूट किया गया है। इसके लिए संत हिरदाराम नगर स्टेशन को भोपाल स्टेशन के उस दौर की शक्ल दी गई है, जब गैसकांड हुआ था। इस लघु वेबसीरीज में लाइन प्रोड्यूसर रहे जैद अली ने बताया कि वर्तमान भोपाल स्टेशन के विकसित होने के कारण इसकी शूटिंग नहीं की जा सकी, इसलिए संत हिरदाराम स्टेशन को ही चुना गया, क्योंकि यह स्टेशन उस दौर के भोपाल स्टेशन की याद दिलाता है। इस वेब सीरीज की शूटिंग में शहर के 50 प्रतिशत कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

दस दिनों तक हुई थी शूटिंग

उक्त वेब सीरीज की शूटिंग करीब एक वर्ष पहले की गई थी, जो दस दिनों तक चली। स्टेशन के पास की होटलों और भोपाल की होटलों में ही क्रू मेंबरों को रुकाया गया था। इसके अलावा शूटिंग का कुछ हिस्सा इटारसी की लोकेशन पर शूट किया गया। दरअसल, 1984 में हुए भोपाल गैस त्रासदी पर बेस्ड वेब सीरीज 'द रेलवे मैन" का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह चार एपिसोड की वेब सीरीज है। ट्रेलर में दिखाया है कि कैसे इस ट्रेजडी के जिम्मेदार देश छोड़कर भागने में सफल होते हैं। सीरीज में एक तरफ ऐसे चार आम आदमियों की कहानी दिखाई गई है, जो गैस त्रासदी के दौरान दूसरों की जान बचाकर सुपरहीरो बन जाते हैं। वहीं, दूसरी ओर सिस्टम की नाकामी दिखाई गई है, जहां इस त्रासदी का मुख्य आरोपित देश छोड़कर भाग निकलता है और उसे कभी अपने किए की सजा नहीं मिलती। इस सीरीज को यशराज फिल्म्स ने बनाया है। यह उनकी पहली वेब सीरीज है। इसमें केके मेनन, आर माधवन, दिव्येंदु शर्मा और बाबिल खान लीड रोल में नजर आएंगे।

चार लोग मिलकर बचाते हैं कइयों की जान

वेब सीरीज के ट्रेलर में केके मेनन, इरफान खान के बेटे बाबिल खान, दिव्येंदु शर्मा और आर माधवन नजर आ रहे हैं। फिल्म में केके मेनन स्टेशन मास्टर बने हैं, दिव्येंदु कांस्टेबल के रोल में हैं और बाबिल खान यंग लोको पायलट का किरदार निभा रहे। तीनों मिलकर गैस कांड वाली रात कई लोगों की जान बचाते हैं। वहीं, इस काम में उनकी मदद करते हैं सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर रति पांडे, जिसका रोल आर माधवन ने निभाया है।

18 नवंबर को ओटीटी पर होगी रिलीज

चार एपिसोड की यह सीरीज 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसका निर्देशन डेब्यूटेंट डायरेक्टर शिव रवैल ने किया और इसकी कहानी आयुष गुप्ता ने लिखी है। सीरीज की अनाउंसमेंट यशराज फिल्म्स ने 2021 में की थी। वर्ष 1984 में 2-3 दिसंबर की दरमियानी रात भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से जहरीली गैस का रिसाव हो गया था। फैक्ट्री के प्लांट नंबर सी में टैंक नंबर 610 में जहरीली मिथाइल आइसोसायनाइड गैस के साथ पानी मिलना शुरू हुआ। इसके बाद हुए कैमिकल रिएक्शन के चलते दबाव से टैंक खुल गया और जहरीली गैस हवा में घुलना शुरू हो गई। इस त्रासदी में तकरीबन चार हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। वहीं, भोपाल के कई हिस्सों में अब तक इस गैस त्रासदी का असर दिखाई देता है। कई परिवार पीढ़ियों से इस जहरीली गैस का दंश झेल रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.