जंगल का असली राजा स्वयं शिकार करने वाला टाइगर, रातापानी रिजर्व के लोकार्पण पर सीएम मोहन यादव ने कहा

Updated on 14-12-2024 01:10 PM

भोपाल। राजधानी के उपनगर कोलार रोड स्थित गोल जोड़ पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के आठवें टाइगर रिजर्व रातापानी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भोपाल, सीहोर व रायसेन सहित प्रदेश भर के लोग रातापानी में टाइगर(बाघ)को देख सकेंगे।

बाघों का संरक्षण होगा। कठौतिया में शैलचित्र पूर्व में मिले हैं, जिससे यह क्षेत्र पहचाना जाता है। भोपाल एकमात्र ऐसी राजधानी, जिसके आंगन में टाइगर रिजर्व है। इससे भविष्य में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री यादव ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। साथ ही हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा को बैठाकर थोड़ी दूर तक बाइक चलाई भी। उनके साथ फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी बाइक चलाई।

रैली में पांच मिनट शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री गोड़ जोड़ से रवाना हो गए। इस अवसर पर मंत्री विश्वास सारंग, चेतन्य कश्यप, कृष्णा गौर, भाजपा प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह, विधायक भगवानदास सबनानी सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे आज तक नहीं समझ आया कि टाइगर और लायन में जंगल का राजा लायन कैसे हो सकता है। जंगल का राजा तो टाइगर ही होता है।
  • दोनों में मूल अंतर है कि टाइगर अपने भोजन के लिए स्वयं शिकार करता है। वह अपने क्षेत्र की निगरानी करता है। किसी भी घुसपैठियों को आने नहीं देता।
  • लायन(शेर) उसका उल्टा करता है। वह अपने भोजन के लिए शिकार स्वयं नहीं करता है। अपने परिवार पर निर्भर रहता है।
  • मुख्यमंत्री ने फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा की फिल्म वीर सावरकर में किए गए अभिनय की प्रशंसा की।
  • साथ ही कांग्रेस नेताओं का बिना नाम लिए निशाना साधा और कहा कि उन्हें ऐसी फिल्म व अभिनय पसंद नहीं आता।
  • मंच से फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा भी बोले। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरती से आता हूं, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने दुनिया को अन्याय के विरुद्व लड़ने की सीख दी।
  • उस प्रदेश की धरती पर आया हूं, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.