विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बागियों की अब नहीं होगी भाजपा में वापसी

Updated on 20-10-2024 11:47 AM

भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान जिन नेताओं ने बागी बनकर भाजपा के प्रत्याशियों का विरोध किया था, ऐसे नेताओं की अब पार्टी में वापसी नहीं होगी। इनमें कई पूर्व विधायक भी शामिल हैं। पार्टी ने सभी मंडल और जिला अध्यक्षों को भी निर्देश दिए हैं कि ऐसे नेताओं ने पार्टी की डिजिटल सदस्यता ले भी ली हो तो उसे निरस्त कर दें।


अनुशासनहीनता के मामले जिन लोगों पर हैं, उन्हें सक्रिय सदस्य भी नहीं बनाना है। इनमें कई कद्दावर नेता जैसे चाचौड़ा से पूर्व विधायक ममता मीणा, रसाल सिंह, नारायण त्रिपाठी, दीपक जोशी, गिरिजाशंकर शर्मा, वीरेंद्र रघुवंशी, केदार शुक्ला, रुस्तम सिंह, पूर्व सांसद बोध सिंह भगत, अवधेश नायक, राव यादवेंद्र सिंह यादव, बैजनाथ यादव सहित कई दिग्गज शामिल हैं।


भाजपा में भले ही हजारों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हो गए हों, लेकिन भाजपा के बागियों की घर वापसी संभव नहीं है। दरअसल, विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान बागियों को मनाने के भरसक प्रयास किए गए थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संभागीय बैठकें ली थीं तो उन्होंने स्वयं बागियों से आग्रह किया था। उनके प्रयास से ही धार में रंजना बघेल और जबलपुर में धीरेंद्र पटैरिया ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया था।


इसके बाद भी कई क्षेत्रों में बागी डटे रहे। अब पार्टी ऐसे बागियों की घर वापसी के पक्ष में नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी भी ऐसे बागियों में शामिल हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर खातेगांव से चुनाव भी लड़े और पराजित हुए। लंबे समय से वह भाजपा में आने के लिए सक्रिय हैं, पर पार्टी उन्हें वापस लेने को तैयार नहीं है।


ऐसे नेताओं में ही मैहर से विधायक रहे नारायण त्रिपाठी का नाम शामिल है। त्रिपाठी कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के साथ भाजपा से भी विधायक रहे। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपनी विंध्य विकास पार्टी बना ली थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे नंद कुमार सिंह चौहान के बेटे का नाम भी बागियों की लिस्ट में शामिल है।


चौहान भी बुरहानपुर से भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनीस के विरुद्ध चुनाव लड़े थे। अब ऐसे नेताओं को किसी भी सूरत में वापस नहीं लिया जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इनमें से बहुत सारे नेताओं ने भाजपा की डिजिटल सदस्यता ले ली है और वे सक्रिय सदस्य बनने के प्रयास में भी लगे हैं। संगठन ने कहा है कि ऐसे बागी यदि सदस्य बन भी गए हैं तो उन्हें बाहर कर दिया जाए। अनुशासन समिति ही तय करेगी कि किसे पार्टी में लेना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.