स्वजन कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी, पोस्टमार्टम की बात पर युवक उठ बैठा, यह है पूरा मामला

Updated on 10-09-2024 12:29 PM

जबलपुर । जबलपुर में अचानक हुए एक घटनाक्रम ने सभी को अचरज में डाल दिया। दुर्घटना में घायल एक युवक की गंभीर स्थिति पर उसे बेहतर उपचार के लिए एक अस्पताल ने मेडिकल कालेज रेफर किया। स्वजन को लगा कि युवक की जीवन समाप्त हो गया। उसका मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम होगा। युवक को एंबुलेंस से स्वजन मेडिकल कालेज लेकर जाने के लिए निकले। इधर, उनके कुछ परिचितों ने युवक की अंतिम संस्कार की तैयारी आरंभ कर दी।

दुख प्रकट करने के लिए लोग घर पहुंचने लगे

समस्त स्वजन और पड़ोसी को अंतिम संस्कार का स्थान और समय तक बता दिया गया। दुख प्रकट करने के लिए लोग घर पहुंचने लगे। वहां मातम पसरा हुआ था, तभी अस्पताल से सूचना आयी कि युवक जीवित है। सभी सभी ऊहापोह में फंस गए।

गंभीर स्थिति में निजी अस्पताल में भर्ती किया


सराफा निवासी एक युवक शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसे गंभीर स्थिति में एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने रविवार की देर रात को जांच के बाद युवक की स्थिति अति गंभीर बताया। उसे ब्रेन डेड बताया।

मृत्यु और अंतिम संस्कार की सूचना प्रसारित कर दी


गड़बड़ यहां हो गई कि स्वजन को लगा युवक की मौत हो गई है। मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम होगा। यह समझकर उन्होंने तुरंत अपने स्वजन को फोन लगाया और सोमवार को युवक के अंतिम संस्कार की सूचना दी। इंटरनेट मीडिया पर युवक की मृत्यु और अंतिम संस्कार की सूचना प्रसारित कर दी। स्वजन तुरंत ही युवक के घर पहुंच गए।

युवक के अंतिम संस्कार की तैयारियों को रोका गया


सोमवार को सुबह युवक जब एंबुलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचा, तो उसे भर्ती कर लिया गया। उसका उपचार आरंभ किया। इस पर स्वजन हैरत में पड़ गए। चिकित्सकों से सवाल-जवाब किया तो उन्होंने बताया कि अभी उसकी सांसे चल रही है। तुरंत घर सूचना भेजी गई। युवक के अंतिम संस्कार की तैयारियों को रोका गया।

स्थिति गंभीर है, गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया


मेडिकल अस्पताल के अधीक्षक डा. अरविंद शर्मा के अनुसार सोमवार को एक ब्रेन डेड मरीज के रेफर होकर आने की सूचना मिली है। मरीज की स्थिति अति गंभीर है। उसके गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। विशेषज्ञ चिकित्सक की निगरानी में है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.