मध्य प्रदेश में नदियों का रौद्र रूप, बाढ़ से घिरे हजारों लोगों के सामने संकट… भोपाल अंचल में 12 की मौत

Updated on 31-07-2025 01:22 PM
 भोपाल। राजस्थान के कोटा बैराज डैम, नौनार डैम से छोड़े जा रहे पानी और पार्वती, सीप नदियों के पानी के कारण चंबल नदी (Chambal River) में उफान बढ़ता जा रहा है। बुधवार की देर रात चंबल का जलस्तर 142 मीटर को भी पार कर गया, जो खतरे के निशान 138 मीटर से चार मीटर ऊपर है

क्वारी और आसान नदी भी खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। श्योपुर के बड़ौदा में 2021 में आई भीषण बाढ़ (Flood in MP) जैसी स्थिति बन गई है। शिवपुरी, दतिया और ग्वालियर (Gwalior Weather) के भितरवार में सिंध नदी उफान पर है।

अंचल के आधा सैकड़ा गांव पूरी तरह पानी से घिरे हैं। जहां फंसे लोगों को निकालने के लिए एसडीआरएफ के साथ सेना की जवान भी जुटे हैं। प्रशासन के अनुसार, चंबल के जलस्तर और बढ़ने का अनुमान है। बाढ़ से 91 गांवों प्रभावित होते हैं, हर जगह निगरानी की जा रही है।

अंबाह, देवगढ़, टेंटरा और चिन्नौनी थानों के गांवों में खतरे की संभावना अधिक है, इसलिए इन थानों में आपदा प्रबंधन की टीमें मोटरवोट व अन्य संसाधनों के साथ तैनात कर दी गई हैं।

भोपाल अंचल में 2 दिन में 12 की मौत

भोपाल अंचल में दो दिनों की बाढ़ में 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें से नौ लोगों की मौत डूबने से हुई, वहीं दो लोगों की मौत मकान गिरने से दबकर हुई है। बाढ़ में बही एक गर्भवती महिला का अब भी पता नहीं चल पाया है।

गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा के आसार

इंदौर शहर में बुधवार को बादल छाए और कई दिनों बाद धूप भी निकली। बादल छंटने के कारण दिन के तापमान में भी इजाफा देखने को मिला। बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक फिलहाल इंदौर में वर्षा करवाने वाला कोई प्रभावी सिस्टम नहीं हैं। ऐसे में इंदौर में गुरुवार को गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.