तीन साल में ही उखड़ी 221 करोड़ से बने लालघाटी फ्लायओवर की सड़क, हुए गड्ढे, बिखरी गिट्टी

Updated on 01-09-2024 01:20 PM
भोपाल। शहर में पिछले दिनों हुई तेज वर्षा ने सड़कों ही नहीं पुलों की गुणवत्ता को उजागर कर दिया है। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की सड़कों के हाल बेहाल हैं। तो वहीं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा बनाए गए फ्लायओवर की हालत भी खराब होती जा रही है। लालघाटी फ्लायओवर का निर्माण करीब 221 करोड़ की लागत से किया गया था। इस फ्लायओवर पर यातायात शुरू हुए करीब तीन वर्ष का समय ही बीता है, लेकिन फ्लायओवर की सड़क उखड़ने लगी है। जगह-जगह गिट्टी निकलने के साथ ही गड्ढे हो रहे हैं। फिर भी एनएचएआई द्वारा मरम्मत करने की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

लोहे की पत्ती के पास गड्ढे, हादसे की आशंका

फ्लायओवर पर कुछ दूरी पर लोहे की प्लेट के दोनों तरफ डामर-गिट्टी कर समतल किया गया था, लेकिन यह समतल सतह वर्षा में उखड़ने लगी है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक तेज रफ्तार से गुजरते हैं तो वह दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। फ्लायओवर पर छोटे गड्ढे होने के साथ ही बड़े क्षेत्र की गिट्टी निकलने से अंदरूनी सीमेंट वाला हिस्सा भी दिखने लगा है।

फ्लायओवर का एक ही हिस्सा बनाया

एनएचएआई द्वारा लालघाटी कलेक्ट्रेट की तरफ से बैरागढ़ तरफ और गांधीनगर एयरपोर्ट तरफ इसको बनाया जाना था। अभी फ्लायओवर का एक ही हिस्सा बना है। करीब 500 मीटर के इस फ्लायओवर को 30 मीटर चौड़ा होना था लेकिन यह 14.5 मीटर चौड़ा बना है। इस वजह से अभी सिर्फ कलेक्ट्रेट तरफ से आने वाले वाहन ही इसका उपयोग कर पाते हैं।

वर्षा में नहीं टिक पा रही सड़कें

शहर में पिछले 10 वर्ष में यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए ओवर ब्रिज, फ्लायओवर, आरओबी आदि बनाए गए हैं। इनमें छोला, सुभाष नगर,बैरसिया वीर सावरकर, दानिशकुंज, जेके अस्पताल, जीएडी, केबल स्टे, करोंद, बावड़िया ब्रिज, आर्च, भानपुर, रायल मार्केट शामिल हैं। तेज वर्षा के दौरान इनकी सड़कें उखड़ जाती हैं और गड्ढे हो जाते हैं। ऐसे में वाहनों को निकालने के लिए चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्षा के दौरान इनकी सड़के उखड़ गई हैं। कुछ जगह निर्माण एजेंसियों ने मरम्मत कराई है लेकिन वह भी वर्षा में टिक नहीं पा रही है।
रहवासियों का कहना, नहीं देते मरम्मत पर ध्यान
लालघाटी पर बने फ्लायओवर से एक ही तरफ का यातायात गुजरता है। बाकि अन्य को नीचे से जाना पड़ता है। इस फ्लायओवर की मरम्मत पर ध्यान ही नहीं दिया जाता है। यही कारण है कि वर्षा में गड्ढे होने लगे हैं।
- राजेश शर्मा, एडवोकेट
भानपुर आरओबी की सड़क वर्षा में उखड़ जाती है। निर्माण एजेंसी को इसके बाद ही मरम्मत की याद आती है। वर्षा में मरम्मत करते जरूर हैं, लेकिन वह ज्यादा समय नहीं टिक पाती है।
- धीरज लोधी, कारोबारी
निशातपुरा, डीआइजी बंगला सहित आसपास का यातायात कम करने के लिए बनाए गए छोला आरओबी की सड़क वर्षा में उखड़ जाती है। इस ब्रिज पर लगे लाइट के खंभे तक गायब हो गए हैं।
- जावेद खान, कारोबारी
इनका कहना है
शहर में सड़कों के साथ ही फ्लायओवर, आरओबी आदि ब्रिजों की सड़कों के मरम्मत का कार्य भी करने के निर्देश संबंधित एजेंसियों को दिए गए हैं । इस संबंध में पूर्व में एनएचएआइ, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा की जा चुकी है। काम होने के बाद फिर से समीक्षा की जाएगी।
- ऋतुराज सिंह, अपर कलेक्टर

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.