हाट बाजार की भीड में सुपरवाईजर को लुटेरे ने बनाया निशाना

Updated on 01-11-2021 11:33 PM

भोपाल राजधानी के मिसरोद थाना इलाके मे स्थित बंगरसिया हाट बाजार में बीती शाम खरीदारी करने गये निजी कंपनी के सुपरवाईजर को लुटेरे ने अपना शिकार बनाते हुए उसकी जेब से दो हजार रुपए की नकदी और मोबाइल झपट लिया। बदमाश भीड़ का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। हालांकि फरियादी ने आरोपी का पीछा किया लेकिन आरोपी चकमा देने में कामयाब हो गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ लूट का मामला दर्जकर हुलिए के आधार पर उसकी सुरागशी के प्रयास कर रही है।

थाना पुलिस के अनुसार कीरतगढ़, मंडीदीप में रहने वाले मोहन कीर पिता टीकाराम कीर (30) ने अपनी शिकायत मे बताया कि वो बगरौदा स्थित आईसर कंपनी में सुपरवाइजर हैं। रविवार को वे दिन ड्यूटी पर आए थे। उन्हें जानकारी थी कि रविवार को बगरौदा का बंगरसिया का मार्केट है, जिसके चलते वे घर से ही दीवाली की खरीदारी की तैयारी से आए थे। शाम को काम के बाद करीब चार बजे वो हाट बाजार पहुंचे और खरीदारी करने लगे। इस दोरान उन्होंने दो हजार रुपए की नकदी शर्ट की जेब में रखी थी, और सामान खरीद रहे थे।

 इस बीच एक दुबला-पतला युवक अचानक उनके सामने आया और जेब में हाथ डालकर दो हजार रुपए की नकदी, मोबाइल और आधार कार्ड लेकर भागने लगा। मोहन ने दौड़कर उसका पीछा करने का प्रयास किया , लेकिन लुटेरा भीड़ के बीच से भागने मे कामयाब हो गया। गोरतलब है कि हाट बाजार में दीवाली होने के कारण काफी भीड़-भाड़ थी। घटना की जानकारी मिलने पर मिसरोद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस को घटनास्थल के पास से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज मिले हैं। इन फुटेज में एक सफेद रंग की शर्ट पहने हुआ दुबला पतला युवक वारदात को अंजाम देकर भागता हुआ नजर आया है। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.