संसदीय व्यवस्था की मजबूती के लिये युवा संसद प्रभारियों की भूमिका महत्वपूर्ण

Updated on 30-08-2024 06:05 PM

भोपाल के पं. कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ में आज युवा संसद प्रभारियों का प्रशिक्षण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया। इसके उद्घाटन सत्र में अपर मुख्य सचिव संसदीय कार्य विभाग श्री केसी गुप्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव ने युवा संसद प्रभारियों को बताया कि भारत का लोकतंत्र दुनिया में अपनी विशिष्टता के कारण विशेष पहचान रखता है। देश का लोकतंत्र विश्व में सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में गिना जाता है। उन्होंने कहा कि युवा संसद प्रभारियों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण है। वे अपने शैक्षणिक संस्थानों में युवा संसद का मंचन कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बच्चे और युवा देश के भविष्य हैं। इन्हें संसदीय प्रणाली का ज्ञान होना जरूरी है। कार्यक्रम को डॉ. एन.के. थापक कुलगुरू एलएनसीटी विश्वविद्यालय एवं डॉ. धर्मेन्द्र पारे निदेशक जनजातीय संग्रहालय ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में संसदीय पीठ की संचालक डॉ. प्रतिमा यादव ने बताया कि यह संसदीय पीठ वर्ष 1998 से निरंतर संचालित हो रही है। संसदीय पीठ के माध्यम से बच्चों और युवाओं को संसदीय प्रणाली के सिद्धांतों के बारे में जानकारी देने के प्रयास किये जा रहे हैं। संसदीय पीठ में हुए आज के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के स्कूलों और बरकतउल्ला विश्विविद्यालय भोपाल के कॉलेजों के युवा संसद प्रभारियों को युवा संसद मंचन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय के उप सचिव श्री ए.बी. आचार्य ने युवा संसद प्रभारियों के सवालों के जवाब दिये। उन्होंने कहा कि नागरिकों के अनुशासन और निष्ठा से लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के अंत में सागर पब्लिक स्कूल कटारा एक्सटेंशन भोपाल द्वारा मंचित किये गये युवा संसद मंचन की ऑनलाइन क्लिपिंग सभी को दिखाई गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.