सोते समय घर से उठा ले गया था वहशी, उसकी आंख में अंगुली डालकर भागी 10 साल की बच्ची

Updated on 03-11-2024 12:35 PM
 भोपाल। दीपावली की रात लक्ष्मी पूजन और आतिशबाजी करने के बाद जब परिवार घर में सो गया, तभी रात लगभग दो बजे पड़ोस में रहने वाला युवक दबे पांव घर में घुस आया। वह गहरी नींद में सो रही 10 वर्ष की बालिका को गोद में उठाकर चुपचाप एकांत में ले गया।

आरोपित को चकमा देकर भागी बच्ची


युवक उसके साथ दरिंदगी करने ही वाला था कि बालिका की नींद खुल गई। उसने साहस जुटाकर पूरी ताकत से हाथ की अंगुली युवक की आंख में घुसेड़ दी। दर्द से परेशान युवक जब तक सहज हो पाता, तब तक मासूम बदहवास हालत में दौड़कर अपने घर पहुंच गई।

काम आई स्कूल में मिली सीख


शुक्रवार को बालिका स्वजन के साथ बागसेवनिया थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि कक्षा चौथी में पढ़ने वाली बालिका को स्कूल में गुड टच, बैड टच का मतलब समझाने के अलावा संकट से बचने के टिप्स भी बताए गए थे।

देररात घर में घुसा आरोपित


बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली बालिका के माता-पिता मजदूरी करते हैं। गुरुवार रात दीपावली का त्योहार मनाने के बाद सभी घर में सो गए थे। रात करीब दो बजे बस्ती में रहने वाला 23 वर्षीय धर्मेंद्र अहिरवार उनके घर में घुस गया। नींद में सो रही 10 वर्ष की लड़की को गोद में उठाकर वह एकांत में ले गया। लेकिन बालिका की नींद खुली तो हिम्मत दिखाकर वह वहां से भाग गई।

घटना से स्वजन स्तब्ध

युवक द्वारा अश्लील हरकत शुरू करते ही वह जाग गई। इसके बाद उसने बहादुरीपूर्वक वहशी युवक का मुकाबला किया और वहां से भागकर घर पहुंच गई। उसने स्वजन को जब घटना के बारे में बताया, तो वे सन्न रह गए। टीआई सोनी ने बताया कि धर्मेंद्र के खिलाफ घर में घुसकर नाबालिग का अपहरण करने, दुष्कर्म की कोशिश में हमला करने एवं पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.