स्लाटर हाउस की शिफ्टिंग को लेकर जारी है जमीन की तलाश

Updated on 26-12-2021 10:54 PM

भोपाल जिंसी स्थित स्लाटर हाउस की बाहर शिफ्टिंग को लेकरजिला प्रशासन की जमीन की तलाश अभी भी अधूरी है। प्रशासन की ओर सेजिस भी स्थान का प्रस्ताव भेजा जाता है स्थानीय लोगविरोध शुरु कर देते हैं। स्लाटर हाउस शहर से बाहर शिफ्ट किए जाने को लेकर संचालनकर्ता तैयार हैं, लेकिन जिला प्रशासन और नगर निगम इन्हें नया स्लाटर हाउस बनाने के लिए जमीन मुहैया नहीं करवा पा रहा है। इसके पीछे तर्क यह है कि जहां भी स्लाटर हाउस बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा जाता है, वहां पर स्थानीय रहवासी विवाद करने लगते हैं।

 नतीजा स्थिति जस की तस बनी हुई है। अगस्त माह में राज्य स्तरीय समिति बनाकर एनजीटी में जो रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, उसमें सामने आया कि जब तक नई जगह जमीन आवंटित होकर नया स्लाटर हाउस बनाने का काम शुरू नहीं हो जाता, तब तक वैकल्पिक तौर पर जिंसी में ही स्लाटर हाउस का संचालन किया जाएगा।हालांकि, यह संचालन अब वर्तमान तरीकों से नहीं, बल्कि हाइजीनिक तरीके से होना चाहिए। इसके लिए टेंडर जारी हुए हैं। इधर, बताया जा रहा है कि नई जगह स्लाटर हाउस बनाने के लिए एक बार फिर से जिला प्रशासन के साथ मिलकर बातचीत की गई है।

 जल्द ही जमीन मिलने पर नया स्लाटर हाउस बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इस तरह देखा जाए तो शहर में दो स्लाटर हाउस बनाने की कवायद शुरू हो गई है। राजधानी के सुभाष नगर फाटक के पास शहर के बीचो-बीच संचालित हो रहा स्लाटर हाउस पांच साल बाद भी शिफ्ट नहीं हो पाया है। करीब 40 साल पुराने इस स्लाटर हाउस की शिफ्टिंग 2016 से ही विवाद में घिरी हुई है। पहले जिंसी निवासी ही इसका विरोध कर रहे थे, बाद में यह मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में चला गया। एनजीटी ने भी 2019 में आदेश देते हुए तत्काल इसे शहर से बाहर शिफ्ट करने का आदेश सुना दिया। इस तरह एनजीटी के आदेश के दो साल बाद भी नगर निगम अब तक स्लाटर हाउस कहां शिफ्ट करना है, इसके लिए जमीन भी तय नहीं कर पाया है।

दो जगह आदमपुर छावनी और झिरनिया में स्लाटर हाउस शिफ्ट करने के लिए नगर निगम ने जिला प्रशासन को जमीन आवंटित करने के लिए प्रस्ताव भेजा, लेकिन बात नहीं बन पाई। इस बारे में नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी का कहना हैकि नया स्लाटर हाउस बनाने के लिए अभी नई जमीन तलाशी जा रही है। वैकल्पिक तौर पर अभी जिंसी में ही स्लाटर हाउस संचालित होगा। इससे निकलने वाला वेस्ट बाहर जाए, इसके लिए हमने टेंडर किए हैं। जल्द ही नया स्लाटर हाउस भी बनाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.