गरबा खेलने पहुंची एक्ट्रेस को देखने पर अड़ा सांप, काबू करने पहुंचे सपेरे और पुलिस को भी छकाया, जानें फिर क्या हुआ

Updated on 09-10-2024 11:37 AM
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय पर आयोजित हो रहे एक गरबा महोत्सव में टीवी कलाकार रश्मि गुप्ता की मौजूदगी थी। इसी दौरान गरबा पांडाल में सांप निकल गया और अफरा तफरी का माहौल हो गया।

हजारों लोग थे मौजूद


खरगोन के बिस्टान रोड स्थित महारास गरबा पांडाल में कल देर रात सांप निकल जाने के चलते अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान टीवी कलाकार रश्मि गुप्ता वहां मौजूद थीं। गरबा महोत्सव के लिए करीब 3000 लोगों से अधिक की भीड़ भी मौजूद थी।

सपेरे को बुलाकर किया काबू


अफरा-तफरी मचने के बाद तत्काल एक सपेरे को बुलाया गया। उसने सफलतापूर्वक सांप का रेस्क्यू किया। इस घटनाक्रम के चलते करीब आधा घंटे तक कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी वहां पहुंच गई थी।

बैंक में क्लर्क रह चुकी हैं रश्मि


रश्मि गुप्ता का बचपन बेहद संघर्षों में गुजरा। चर्चा में उन्होंने बताया कि उनके पिता का देहांत जब वह छोटी थीं, तभी हो गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने टीचिंग के अलावा बैंक में क्लर्क की नौकरी भी की। इसके बाद वे मुंबई पहुंची और एक्टिंग में हाथ आजमाया। उन्होंने सीख देते हुए कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में कॉन्फिडेंस नहीं खोना चाहिए।

इंस्टाग्राम पर मिलियन फॉलोअर


एक्ट्रेस रश्मि गुप्ता के इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोअर्स हैं। कलाकार रश्मि गुप्ता टेलीविजन की दुनिया का जाना पहचाना नाम है। उन्होंने मुझे स्कूल नहीं जाना, साथ निभाना साथिया 2, सीआईडी, ध्रुवतारा, बालिका वधू 2, गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा आदि सीरियल में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने दो फिल्में भी की हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.