खेत में जाकर रुक गया खोजी श्वान, पुलिस ढूंढ रही बदमाशों के निशान

Updated on 18-07-2023 04:19 PM
 इंदौर। सेवानिवृत आइएएस रेणु पंत व डाक्टर ललित पंत के बंगले में घुसे बदमाशों का तीन दिन बाद भी पता नहीं चला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर बदमाशों को ढूंढ रही है। खोजी श्वान से भी सफलता नहीं मिली। वह खेत में जाकर रुक गया। पुलिस अब उनके भागने और घुसने के निशान तलाश रही है। मामले में चड्डी बनियान गैंग का हाथ माना जा रहा है।

कनाड़िया थाना क्षेत्र की पाश कालोनी संपत फार्म में शनिवार रात नकाबपोश बदमाशों ने चोरी की थी। रिटायर आइएएस रेणु पंत, उनके पति ललितमोहन पंत, दामाद डाक्टर गौरव पुरोहित, बेटी डाक्टर पल्लवी पंत, मां कमला जोशी को बंधक बनाकर ज्वेलरी और मेडल, नकदी, विदेशी करंसी चुराकर ले गए थे। मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है।

पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट, खोजी श्वान को बुलाया, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। पंत के बंगले के पीछे खाली खेत हैं।श्वान खेत में जाकर रुक गया था। पुलिस का अनुमान है बदमाश खेतों के रास्ते घुसे और खेतों के रास्ते ही भागे।पुलिस अब उनके भागने के निशान और फुटेज निकालने में जुटी है।

इधर तीर के डर से गांववाले बनकर अड्डे पर पहुंची पुलिस

चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित धार रोड़ पर सिलसिलेवार डकैती करने वाले बदमाशों का पुलिस ने डेटा जुटा लिया है।गिरोह को गाड़ी मुहैया करवाने वाले आरोपित पाकिया को गिरफ्तार किया है। दाहोद (गुजरात) के जिस गांव से पाकिया को पकड़ा वहां के युवा लूट-चोरी और डकैती की घटनाएं करते हैं। पुलिस वहां आसानी से नहीं घुस पाती।बदमाश पुलिस पर भी तीर से हमला कर देते हैं।

पुलिसकर्मियों ने रैकी करने के लिए अपनी वेशभूषा बदली। ग्रामीणों वाले कपड़े पहने ताकि कोई उन पर शक न करें। तीर कमान के डर से दबिश देने का वक्त भी तड़के का चुना। डीसीपी जोन-4 आरकेसिंह के मुताबिक, पुलिस ने वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की पूरी जानकारी जुटा ली है। उनके आने-जाने के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.