राज्य सरकार शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिये वचनबद्ध

Updated on 20-07-2023 05:29 PM

आयुष राज्य मंत्री श्री राम किशोर 'नानो' कावरे ने कहा है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। राज्य सरकार इसके लिये वचनबद्ध है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्कूल शिक्षा में सुधार के लिये ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश भर में सीएम राईज स्कूल शुरू किये गये हैं। राज्य मंत्री श्री कावरे बुधवार को बालाघाट जिले के ग्राम पंचायत हट्टा में स्कूल चलें हम अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि जन-प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे ऐसा प्रयास करें कि उनके क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए श्री कावरे ने बताया कि स्कूल जाने वाले बच्चों को मध्यान्ह भोजन नि:शुल्क गणवेश, पाठ्य पुस्तकें, साइकिल प्रदान की जा रही है। कक्षा 12 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लेपटॉप और स्कूल में टॉप करने वाले विद्यार्थी को स्कूटी दी जा रही है।

परसवाड़ा क्षेत्र को बनाएंगे विकास के मामले में अग्रणी

राज्य मंत्री श्री कावरे ने परसवाड़ा क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की ढूटी डेम की नहरों के सीमेंटीकरण कार्य को मंजूरी दे दी गई है। लामता क्षेत्र में सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिये 145 करोड़ की सिंचाई परियोजना को भी मंजूरी दी गई है। लामता में महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाएँ जल्द शुरू की जाएंगी। हट्टा में शासकीय महाविद्यालय खोलने की मंजूरी भी मिल गई है। स्थानीय जन-प्रतिनिधि एवं नागरिकों ने राज्य मंत्री श्री कावरे का शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ किये जाने पर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.