प्रदेश प्रभारी ने दिलाया बूथ अध्यक्षों को जीत का संकल्प

Updated on 21-09-2021 06:42 PM

सतना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव सोमवार को सतना प्रवास के दौरान रैगांव विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियों को लेकर अलग-अलग बैठकें लीं। प्रदेश प्रभारी के साथ पार्टी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद जी मौजूद थे।

सतना जिले की रैंगाव विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तैयारियों को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने सतना में रैगाव विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं, मंडल प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों की बैठकें लीं। मुरलीधर राव ने प्रातः सतना के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता रामदास मिश्रा जी के निवास जाकर उनका कुशलक्षेम जाना। जिसके पश्चात् श्री राव ने रैगांव विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ आगामी उपचुनाव के संदर्भ में चर्चा की। तद्पश्चात् श्री राव ने रैगांव विधानसभा के बूथ अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करअपना बूथ सबसे मजबूतबनाते हुए भारी बहुमत के साथ भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प दिलाया। बूथ अध्यक्षों की बैठक के पश्चात् प्रदेश प्रभारी मुरलीधर जी मंडल प्रभारियों की बैठक में शामिल हुए।

बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार, कांतदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, सरतेंदु तिवारी, प्रदेश शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह, रामखिलावन पटैल, पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, विधायक विक्रम सिंह, जिला प्रभारी अभय प्रताप सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.