खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रदेश को गर्व: राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 30-01-2025 05:55 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने दृष्टि-बाधितों के लिए राष्ट्रीय महिला टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण की विजेता प्रदेश की टीम को राजभवन में आमंत्रित किया। उनके साथ चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रदेश का हर नागरिक गर्व का अनुभव कर रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री पटेल आज राजभवन के बिलियर्ड्स हॉल में दृष्टि बाधितों के लिए पांचवें राष्ट्रीय महिला टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम के खिलाड़ियों के साथ चर्चा कर रहे थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने टीम के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। टीम के खिलाड़ियों के साथ उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन के संबंध में चर्चा की। टीम के गठन, बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग संबंधी बारीकियों के बारे में भी खिलाड़ियों से जानकारी ली। राज्यपाल श्री पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिस तरह स्वच्छता सर्वेक्षण में 7 बार से इंदौर देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहा है। उसी तरह आपकी टीम भी लगातार विजेता रह कर नया कीर्तिमान कायम करे।

राज्यपाल श्री पटेल को क्रिकेट एसोसिएशन फॉर दी ब्लाइंड मध्यप्रदेश के जनरल सेक्रेटरी श्री सोनू गोलकर ने बताया कि हाल ही में क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) द्वारा 13 से 18 जनवरी 2025 तक कोच्चि, केरल में राष्ट्रीय महिला टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। टूर्नामेंट में देश के कुल 19 राज्यों ने भाग लिया था। मध्यप्रदेश की महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही। प्रदेश की टीम ने फाइनल मुकाबले में कर्नाटक को हराकर राष्ट्रीय टूर्नामेंट जीता है। उन्होंने बताया कि एमपी महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम का गठन वर्ष 2021 में किया गया। इतने कम समय में ही प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने गौरव पूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है।

इस अवसर पर टीम की महिला खिलाड़ी आरती, नंदिनी कलमे, प्रिया कीर, पायल रावत, दुर्गा उइके, सुनीता सराठे, रेणुका चौहान, अनुष्का प्रजापति, शिल्पा निषाद, करिश्मा बारस्कर, सुषमा पटेल, खुशबू उइके, दुर्गा येवले, सिमरन डंगोड़े, दीक्षा वर्मा, मेनेजर दीपक पहाड़े और कोच ओमप्रकाश पाल उपस्थित थे।   


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.