जैसी लोगन की बोली-बानी... वैसी हो जाती है नेताजी की कहानी, पीएम मोदी की तरह जनता से क्षेत्रीय भाषा में जुड़ते हैं ये दिग्गज

Updated on 13-06-2024 12:26 PM
भोपाल। अच्छा नेता वही होता है, जो जनता से सीधे जुड़ जाता है, और इस जुड़ाव के लिए जरूरी है कि जनता से उसी भाषा, बोली-बानी में बात की जाए, जिसे जनता समझती है। इस मामले में वर्तमान कालखंड के राजनेताओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अव्वल हैं। वे जहां जाते हैं, उसी क्षेत्र की बोली-बानी में जनता से बात करते हैं। मगर ऐसा करने वाले वे अकेले नहीं हैं।हाल ही में मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट से सांसद चुने गए केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके को भी ऐसा करने में महारत प्राप्त है। वे जिस क्षेत्र में जाते हैं, वहां के लोगों की बोली-बानी के अनुसार अपने भाषण की कहानी बना लेते हैं। दरअसल, वे चार भाषा/बोलियों के जानकार हैं। उन्हें गोंडी, मराठी, हिंदी और अंग्रेजी आती है। चूंकि बैतूल में आदिवासी वर्ग के लोग बहुतायत हैं और महाराष्ट्र से जुड़ा होने के कारण यहां कुछ मराठी लोग भी हैं। अत: उइके अपने क्षेत्र की ग्रामीण जनता से गोंडी, मराठी व शहरी जनता से हिंदी व अंग्रेजी में बात कर लेते हैं। इस भाषाई विविधता के चलते उनका जनता से तुरत-फुरत और गहरा जुड़ाव हो जाता है।

इनका अंदाज भी निराला भइल मध्य प्रदेश की सागर लोकसभा सीट से निर्वाचित हुईं लता वानखेड़े भी अपने क्षेत्र के लोगों से क्षेत्रीय बोली अर्थात बुंदेली का अपने बोलचाल में खूब उपयोग करती हैं। यद्यपि शहरी जनता से वे अच्छी हिंदी में बात कर लेती हैं। इसी तरह, विंध्य क्षेत्र में यहां के सभी नेता आम बोलचाल या प्रचार में लोगों से मिलने-जुलने के दौरान अधिकतर समय बघेली ही बोलते हैं। मप्र की चुरहट सीट से विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह 'राहुल' का लगभग पूरा बोलचाल बघेली में रहता है। ऐसी ही स्थिति मप्र के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की है। वे भी स्थानीय बोली में ही लोगों से बतियाते हैं।

मुख्यमंत्री भी मालवी में बोलते हैं

उज्जैन निवासी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का क्षेत्र मालवी बोली बोलने वालों का है। यूं तो वे अक्सर हिंदी में ही बोलते हैं, किंतु अपने क्षेत्र के ग्रामीण मतदाताओं से मालवी में भी जुड़ाव कर लेते हैं। इसी उज्जैन से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले महेश परमार हों या प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, वे भी उज्जैन-इंदौर की जनता से संवाद में कई बार मीठी मालवी का प्रयोग करते हैं।

प्रधानमंत्री तो अव्वल हैं स्थानीय बोली, भाषा के प्रयोग के मामले में

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अव्वल हैं। वे उत्तर से लेकर दक्षिण भारत और सुदूर उत्तर-पूर्व में जहां जाते हैं, वहां की स्थानीय बोली में जनता को संबोधित करते हैं। मसलन, जब विधानसभा चुनाव के दौरान वे मध्य प्रदेश के सीधी पहुंचे थे, तब उन्होंने अपने संबोधन का पहला वाक्य, 'हम सबका प्रणाम करित है' बोला था। इसके अलावा वे आदिवासी क्षेत्रों में अपनी बात 'जय जोहार' से शुरू करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.