शिकायत से पहले किसान के खेत पर पहुँचे सर्वे-दल - कृषि मंत्री श्री पटेल

Updated on 08-01-2022 05:40 PM

भोपाल। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने ओला-वृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने राजगढ़ और गुना जिलों के कलेक्टर्स से चर्चा कर निर्देशित किया कि किसानों की शिकायत से पहले उनके खेतों में जाकर सर्वेक्षण दल द्वारा सर्वे कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। सर्वे की वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से की जाये। पंचनामे पर किसान के हस्ताक्षर भी करवायें।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने किसानों को आरबीसी 6 (4) और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों की क्षति का आकलन ठीक ढंग से किया जाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक किसान को संतुष्ट करें। किसानों को आश्वस्त किया गया कि क्षति का मुआवजा उन्हें उपलब्ध कराया जायेगा। सरकार किसानों के साथ है।

सरकार है किसानों के साथ

मंत्री श्री पटेल ने आश्वस्त किया है कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है। किसानों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। ओला-वृष्टि के कारण किसानों को हुए नुकसान के सर्वे के निर्देश अधिकारियों को दे दिये गये हैं। फसलों के नुकसान की क्षतिपूर्ति आरबीसी 6 (4) और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में की जायेगी। इस संबंध में बीमा कम्पनियों को भी निर्देश दिये जायेंगे।

अधिसूचना के लिये राजगढ़ कलेक्टर की सराहना

मंत्री श्री पटेल ने राजगढ़ कलेक्टर द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से लाभान्वित करने के लिये अधिसूचना जारी करने पर सराहना की। राजगढ़ कलेक्टर कार्यालय द्वारा 7 जनवरी को ही 6 जनवरी की रात्रि को ओला-वृष्टि के कारण फसलों को हुई नुकसानी के लिये दल बनाकर सर्वे करने और दावा राशि प्रदान करने के लिये एकजाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.