बैरागढ़ में श्रद्धालुओं को लुभा रही महाकाल की प्रतिकृति में विराजित मातारानी की झांकी

Updated on 19-10-2023 12:28 PM
भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में शारदीय नवरात्र का उल्लास चरम पर है। इस बार यहां 50 से अधिक स्थानों पर मां अंबे के सुंदर दरबार सजाए गए हैं। कुछ झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। सांझ ढलते ही भक्त मां के दरबार के दर्शन करने निकल पड़ते हैं। झांकी स्थलों पर मां के जगराते और धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं।


गिदवानी पार्क में सजी है झांकी

गिदवानी पार्क में यंग जनरेशन सेवा समिति ने शिवलिंग की प्रतिकृति के अंदर मां अंबे की प्रतिमा सजाई है। यह झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। दूर-दूर से श्रद्धालु मातारानी की इस मनोरम झांकी को देखने पहुंच रहे हैं। यंग जनरेशन सेवा समिति पार्क के अंदर ही मातारानी का दरबार सजाती है। समिति पिछले 30 साल से नवरात्र मना रही है। समिति के संस्थापक सदस्य नरेश कीर्तानी के अनुसार शारदीय नवरात्र के दौरान अलग-अलग धार्मिक थीम पर झांकी स्थापना करने के कारण लोग दूर-दूर से यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। समिति नवरात्र के समापन अवसर पर कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन भी करती है।

मां के विभिन्न रूप में दर्शन

पुराना बी वार्ड में मां के विभिन्न रूप की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। आकर्षक रौशनी और साज सज्जा के कारण यह दरबार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी स्थापना शिव सेना युवा समिति करती है। समिति की प्रतिमा हमेशा आकर्षण का केंद्र रहती है। रंगीन बल्बों से सजावट एवं भव्य पंडाल देखने भक्त पहुंचते हैं। संत लाल साई के सान्निध्य में टेंपल आफ संबोधि पर भी शारदीय नवरात्र उत्साह से मनाया जा रहा है। यहां वैदिक रीति से पूजा-अर्चना की जाती है। आरा मशीन रोड, सीआरपी, प्रेम रामचंदानी मार्ग, सैनिक कालोनी एवं सीटीओ क्षेत्र में भी मां अंबे सुंदर दरबार सजाए गए हैं। गांधीनगर एवं पास के गावों में भी शारदीय नवरात्र धूमधाम से मनाया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.