मध्यप्रदेश के 66वें स्थापना दिवस की थीम होगी आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश : प्रमुख सचिव श्री शुक्ला

Updated on 01-11-2021 06:00 PM

भोपाल    मध्यप्रदेश का 66वाँ स्थापना दिवस 'मध्यप्रदेश उत्सव' सोमवार एक नवंबर को "आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश" की थीम पर मनाया जाएगा। प्रमुख सचिव संस्कृति और पर्यटन शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि राज्य स्तर पर  "मध्यप्रदेश उत्सव" का भव्य आयोजन लाल परेड ग्राउंड में शाम 6:30 बजे होगा। उत्सव का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पार्श्व गायक मोहित चौहान की संगीतमय प्रस्तुति होगी। साथ ही "आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश" की थीम पर दिल्ली की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सुश्री मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में लगभग 275 साथी कलाकारों की समवेत नृत्य-नाट्य की प्रस्तुति होगी। करीब 45 से 50 मिनट की अवधि के नृत्य-नाटक को ध्वनि प्रकाश माध्यमों से प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रसारण सीएम मध्यप्रदेश, जनसंपर्क एमपी और संस्कृति विभाग के फेसबुक, ट्वीटर सहित डीडी एमपी चैनल पर किया जायेगा।

कार्यक्रम में लाल परेड ग्राउंड पर अति-विशिष्ट व्यक्तियों का आगमन और निर्गम सत्कार द्वार से, विशिष्ट व्यक्तियों का आगमन 'सत्कार द्वार' से और निर्गम 'आईटीआई द्वार' से तथा अन्य सभी व्यक्तियों का आगमन और निर्गम व्यवस्था 'विजय द्वार' से की गई है। कार्यक्रमों में कोविड-19 संबंधी गाइड-लाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

उप निर्वाचन वाले जिलों को छोड़कर सभी जिला मुख्यालयों पर समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य रूप से "आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए जन-भागीदारी अभियान" पर केंद्रित गायन, वादन, नृत्य, वाद-विवाद प्रतियोगिता, मैराथन दौड़, रैली, प्रभात फेरी आदि किए जाएंगे। प्रमुख शासकीय भवनों और ऐतिहासिक इमारतों पर एक नवंबर की रात्रि को प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.