वन रक्षक परीक्षा के टॉपर को मिले 100 में 101.66 अंक… क्या है वो फार्मूला जिसके कारण हो गया यह कमाल और उठा विवाद

Updated on 18-12-2024 12:19 PM
भोपाल। क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि किसी परीक्षा में किसी अभ्यर्थी को पूर्णांक 100 में से 101.66 मिल सकते हैं। ऐसा हुआ है मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा तीन दिन पहले जारी वन रक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी, और सहायक जेल अधीक्षक (कार्यपालिक) की संयुक्त भर्ती परीक्षा-2022-23 अंतिम परिणाम में।इस बारे में ईएसबी के निदेशक साकेत मालवीय का कहना है कि परीक्षा परिणाम तैयार करने में नॉर्मलाइजेशन के फार्मूले का उपयोग किया गया है। इस कारण परीक्षा के टॉपर राजा भैया प्रजापत को 101.66 अंक मिल गए हैं। वहीं कुछ अभ्यर्थियों को शून्य अंक भी मिले हैं।

14 मार्च को जारी हुआ थी ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम

ईएसबी ने वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक तथा जेल विभाग के लिए जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक (कार्यपालिक) की ऑनलाइन परीक्षा 25 मई से 20 जून 2023 के मध्य आयोजित की थी। इसका परिणाम 14 मार्च को जारी किया गया था।

इसके बाद दोनों विभागों ने अपने स्तर पर शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की। इसके बाद ईएसबी ने अंतिम परिणाम जारी किया है। परीक्षा परिणामों का यह पक्ष सामने आने के बाद विरोध के स्वर उठने लगे हैं।

इंदौर में विद्यार्थियों के एक दल ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन भी किया था। हालांकि मालवीय का कहना है कि सामान्यीकरण की यह प्रक्रिया बिल्कुल सामान्य है। कहीं कोई तकनीकी गलती नहीं हुई है

क्या है नॉर्मलाइजेशन का फार्मूला

नॉर्मलाइजेशन का फार्मूला प्रतियोगी परीक्षाओं का परिणाम तैयार करने में लागू किया जा रहा है। इसके अनुसार, किसी उम्मीदवार का प्रतिशत स्कोर जानने के लिए उसके द्वारा हासिल अंकों के बराबर या उससे कम अंक हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों की संख्या और उस पारी में उपस्थित उम्मीदवारों की कुल संख्या के भागफल को 100 से गुणा कर दिया जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.