प्रधानमंत्री के भोपाल आगमन के दौरान ऐसी रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

Updated on 13-11-2021 05:59 PM

भोपाल राजधानी भोपाल मे पीएम मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था के लिये ट्रैफिक प्लान तैयार किया है, अधिकारियो से मिली जानकारी के अनुसार 15 नंवबर को कार्यक्रम में शामिल होने इन्दौर तरफ से आने वाले सभी प्रकार के बस, वाहन खजूरी सड़क, बकानियॉ डिपो होते हुए मुबारकपुर, लाम्बाखेड़ा, चैपड़ा कला, पटेल नगर बायपास, आंनद नगर से जम्बूरी मैदान कट पाईंट का उपयोग करते हुए बस पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे।

वहीं राजगढ़ (ब्यावरा) की ओर से कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त प्रकार के बस वाहन मुबारकपुर जोड़, लांबाखेडा जोड़, चैपड़ाकला जोड़, पटेल नगर बायपास, आंनद नगर से जम्बूरी मैदान कट पाईंट का उपयोग करते हुए बस पार्किग में पार्क करेंगे। सागर/रायसेन की तरफ से आने वाले-समस्त वाहन पटेल नगर चैराहा से आनंद नगर पहुँचेंगे एवं जम्बूरी मैदान में बायी ओर मुड़कर बस पार्किग में पार्क करेंगे।

ओर होशंगाबाद रोड की ओर से आने वाले-समस्त वाहन 11 मील से आउटर बायपास होकर पटेल नगर चैराहे से बायी ओर मुड़कर आनन्द नगर के आगे जाकर बायी ओर मुड़कर जम्बूरी मैदान पर बस पार्किग में पार्क करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले स्थानीय लोगो के जीप/कार एवं दो पहिया वाहन गोविन्दपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चैराहा की ओर आने वाले चार पहिया वाहन, महात्मा गांधी स्कूल पार्किग एवं महात्मा गांधी तिराहा से होते हुए सेंट जेविंयर स्कूल के पीछे अपना वाहन पार्क करेंगे।

कार्यक्रम में आने वाले वीआईपी पासधारी वाहन गोविन्दपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चैराहा से होते हुए अयप्पा मंदिर, गैस गोदाम होकर सेंट जेवियर स्कूल के सामने व्ही.आई.पी.पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे। कार्यक्रम मे शामिल मीडीया कर्मियो के वाहन गोविन्दपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चैराहा से होते हुए अयप्पा मंदिर एवं गैस गोदाम के बीच मीडिया पार्किंग में वाहन पार्क सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान महात्मागांधी चैराहे से अवधपुरी चैक (जम्बूरी मैदान के सामने की रोड) तक वाहनों का आवागमन 15 नवंबर को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान अवधपुरी से बीकानेर मिष्ठान भंडार, सुरभि इन्कलेव, रिषिपुरम चैराहा, चर्च चैराहा, विजय मार्केट, श्रीकृष्ण मंदिर, बरखेड़ा, गुलाब उद्यान, मंस्जिद तिराहा, डीआरएम आफिस, हबीबगंज नाका अथवा हबीबगंज अण्डरब्रिज से 10 नम्बर मार्केट की ओर आवागमन कर सकेंगे।

 पिपलानी/अयोध्यानगर से आने वाले वाहन जेके0 रोड, आईटीआई तिराहा, प्रभात चैराहा मार्ग से आवागमन कर सकेंगे। हबीबगंज रेलवे स्टेशन कार्यक्रम के लिए बनाई गई व्यवस्था के अनुसार बागसेनिया थाने से मानसरोवर तिराहा तक आवागमन 15 नंवबर को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यात्रीगण प्लेटफार्म नम्बर - 1 की ओर से स्टेषन में अंदर नहीं सकेंगे। केवल प्लेटफार्म नम्बर-5 का उपयोग कर सकेंगे। वहीं बोर्ड आफिस की ओर से जाने वाले वाहन गोविन्दपुरा टर्निंग, आईएसबीटी बस स्टेण्ड, सांची दुग्ध संघ, हबीबगंज स्टेषन प्लेटफार्म नम्बर-05 का उपयोग किया जा सकेगा। मिसरोद की ओर से आने वाले वाहन बागसेवनिया थाना तिराहा से अरविन्द विहार कॉलोनी मार्ग का उपयोग कर एम्स अस्पताल, आरआरएल तिराहा, हबीबगंज नाका होते हुए प्लेटफार्म नम्बर-5 की ओर आवागमन कर सकेंगे। कार्यक्रम मे शामिल होने के लिये बोर्ड आफिस चैराहे की ओर से आने वाले पासधारी वाहन प्रगति पेट्रोल पंप होते हुये मान सरोवर तिराहा का उपयोग कर हबीबगंज स्टेषन कार्यक्रम स्थल की ओर जा सकेंगे। लिंक रोड नम्बर-2 एवं 3 की ओर से आने वाले वाहन 7 नम्बर चैराहा होकर मानसरोवर तिराहा से हबीबगंज स्टेशन कार्यक्रम स्थल की ओर जा सकेंगे। मिसरोद की ओर से आने वाले वाहन बावड़िया कला ब्रिज से होते हुए 7 नम्बर चैराहा होकर मानसरोवर तिराहा से हबीबगंज स्टेषन कार्यक्रम स्थल की ओर जा सकेंगे।

इस दौरान कई रुट डायवर्ट किये गये है। जानकारी के मुताबिक होशगाबाद की ओर से आने वाले वाहन मिसरोद, बावड़िया रोड ओवर ब्रिज से शाहपुरा, मनीषा मार्केट एवं कोलार रोड से अरेरा काॅलोनी, 12 नम्बर मार्केट, 10 नम्बर मार्केट की ओर आवागमन कर सकेंगे। बोर्ड आफिस चैराहे से प्रगति होकर हबीबगंज स्टेषन की ओर एवं 7 नम्बर स्टाप से मानसरोवर हबीबगंज की ओर सामान्य वाहन के लिए मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। वहीं होशगाबाद, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बेतूल की ओर से आने वाली यात्री बसें बागसेवनिया थाना तिराहा से बागसेवनिया आईसीआईसीआई बैंक तिराहा, अरविन्द विहार कॉलोनी, एमरोल्ड सिटी मार्ग का उपयोग कर एम्स अस्पताल गेट नम्बर 3, साकेत नगर, आरआरएल तिराहा, हबीबगंज नाका होते हुए आईएसबीटी की ओर आवागमन कर सकेंगे।

 आईएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टेण्ड की ओर प्रवेष प्रतिबंधित रहेगा। सागर, छतरपुर, दमोह की ओर से आने वाली यात्री बसें पटेल नगर बायपास, चैपड़ाकला, भानपुर चैराहा, पीपुल्स मॉल, बेस्ट प्राईज, करोंद मंडी, जेपी तिराहा होते हुए नादरा बस स्टैण्ड अथवा इंदौर की ओर आवागमन कर सकेंगी। इंदौर से भोपाल की ओर आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैण्ड का उपयोग कर सकेंगी। इंदौर, उज्जैन की ओर से आने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैण्ड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेष प्रतिबंधित रहेगा। गुना, राजगढ़, ब्यावरा की ओर से आने वाली यात्री बसें मुबारकपुर बायपास से खजूरी सड़क, बैरागढ़ होकर हलालपुर बस स्टैण्ड की ओर आवागमन कर सकेंगी इन बसों का प्रवेष हलालपुर बस स्टैण्ड से लालघाटी की ओर प्रतिबंधित रहेगा।

 कार्यक्रम को लेकर 15 नवंबर को जनसामान्य के लिए कई मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे। कार्यक्रम के दौरान महात्मागांधी चैराहे से अवधपुरी चैक (जम्बूरी मैदान के सामने की रोड) तक वाहनों का आवागमन 15 नंवबर को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। बोर्ड आफिस चैराहे से प्रगति होकर हबीबगंज स्टेषन की ओर एवं 7 नम्बर स्टाप से मानसरोवर हबीबगंज की ओर सामान्य वाहन के लिए मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। बागसेनिया थाने से मानसरोवर तिराहा तक आवागमन 15 नवंबर को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।हबीबगंज रेलवे स्टेशन का पश्चिमी क्षेत्र (प्लेटफार्म नम्बर-1 की ओर) 15 नवंबर को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आईएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टेण्ड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इंदौर, उज्जैन की ओर से आने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैण्ड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित होगा। हलालपुर बस स्टैण्ड से लालघाटी की ओर यात्री बसों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.