नवागत प्रशिक्षु ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Updated on 24-09-2024 12:19 PM

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने प्रशासन अकादमी भोपाल में ग्रामीण उद्यान विस्‍तार अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सात दिवसीय प्रशिक्षण में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों को विभागीय कार्यों से अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण का प्रथम सत्र में प्रमुख सचिव प्रशासन अकेडमी महानिदेशक जे. एन. कंसोटिया, प्रमुख सचिव उद्यानिकी श्री अनुपम राजन, संचालक उद्यानिकी श्री शशि भूषण सिंह, श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, उप संचालक अकादमी डॉ. अनादि मिश्रा प्रशिक्षण संचालक सहित विभागीयें अधिकारी मौजूद रहे। नवागत कुल 184 आरईएचओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले बैच में 30 प्रशिक्षु को ट्रेनिग दी जा रही है।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि जिंदगी मे कहीं न कहीं किसी भी स्तर पर प्रशिक्षण की आवश्यकता रहती है, चाहे वह प्रशासनिक अधिकारी हो या फिर राजनीतिक शख्सियत हो। कार्यं के दौरान विभागीय फाइलों, टेंडर प्रक्रिया, कानून से जुड़े मामले देखने को मिलते है, जिनका ज्ञान होना बहुत आवश्यक है। उद्यानिकी विभाग एक परिवार की तरह है। यहां परिवार की समस्याओं का निदान करना भी हमारा दायित्व है। श्री कुशवाहा ने कहा कि उद्यानिकी विभाग की विभिन्न समस्याओं को लेकर लगातार चिंतन कर रहे हैं। जिला स्तर एवं ग्रामीण स्तरों पर संचालित नर्सरी में मानव संसाधन की कमी है उन्हें जल्द ही पूर्ण करने पर भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान लगातार नर्सरीं की तरफ आशा से देखते हैं, अत: किसानों के उन्नत भविष्य के लिए नर्सरियों का आधुनिकरण होना बहुत आवश्यक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.