ट्रायल सफल रहा, इंदौर में जल्द दौडे़गी डबल डेकर बस… 2 करोड़ रुपए की बस में होंगी ये खूबियां

Updated on 29-10-2024 12:09 PM
इंदौर। सप्ताहभर पहले इंदौर पहुंची प्रदेश की पहली डबल-डेकर बस को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि शहर की सड़कों पर इस बस का संचालन सफल नहीं होगा, लेकिन अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) द्वारा पिछले सात दिनों में शहर के मेजर रूट पर बस का ट्रायल रन किया जा चुका है, जो पूरी तरह से सफल रहा है। अब नवंबर माह में कंपनी बस खरीदी को लेकर टेंडर जारी करेगी।

बता दें कि 20 अक्टूबर को मुंबई से ट्रायल बेस पर डबल-डेकर बस बुलवाई गई थी। एआइसीटीएसएल द्वारा सिटी बस, सीएनजी आई-बस और इलेक्ट्रिक आई-बस शुरू करने के बाद अब शहर के अलग-अलग रूट पर डबल-डेकर बस शुरू करने जा रहा है। इसके लिए 21 अक्टूबर से हर दिन अलग-अलग रूट पर ट्रायल रन किया जा रहा है।


एआईसीटीएसएल के अभिनव चौहान ने बताया कि ट्रायल के दौरान ही दो मेजर परेशानियां सामने आईं। पहली यह कि सड़क को क्रॉस करते हुए टेलीकॉम और वाईफाई की केबल गुजर रही थी और दूसरी यह कि सड़क किनारे पेड़ों की टहनियां आड़े आ रही थीं।


जिस रूट पर भी अगले दिन ट्रायल रन होता था, हम नगर निगम को जानकारी दे देते थे। ट्रायल रन के पहले ही निगम की टीम केबल और टहनियां को हटा देती थी। इसके अलावा कहीं भी टर्न, क्रासिंग आदि को लेकर दिक्कत नहीं आई है।


इन रूट पर हुआ ट्रायल रन

Day-1: एआईसीटीएसएल से बेस्ट प्राइस

Day-2: एआईसीटीएसएल से केट रोड

Day-3: एआईसीटीएसएल से मेडीकैप्स चौराहा

Day-4: एआईसीटीएसएल से तेजाजी नगर चौराहा

Day-5: एआईसीटीएसएल से बड़ा गणपति

Day-6: एआईसीटीएसएल से पितृ पर्वत

Day-7: एआईसीटीएसएल से देवगुराड़िया


यह है बस की खासियत


  • बस के निचले हिस्से में 29 और ऊपरी हिस्से में 36 सीटें
  • बस लंबाई 31.8 फीट, चौड़ाई 8.5 फीट, ऊंचाई 15.4 फीट
  • एक बार चार्ज होने पर 150 से 160 किमी चलेगी
  • बस में प्रवेश और निकासी के लिए दो गेट
  • ऊपरी हिस्से में जाने के लिए दो सीढ़ियां
  • बस की लागत करीब दो करोड़ रुपये है।

अधिकारियों का मानना है कि डबल डेकर बस सेवा शुरू होने के बाद तेजी से बढ़ते इंदौर शहर में ट्रैफिक की स्थिति सुधरेगी और लोगों को भारी जाम से राहत भी मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.