ठगी की शिकार छात्रा 40 फीट ऊंचे ब्रिज से कूदी, हालत गंभीर

Updated on 31-12-2021 08:39 PM

भोपाल ठगी की शिकार होने से आहत बारहवीं क्लास की छात्रा ने 40 फीट ऊंचे ब्रिज से कूदकर जान देने की कोशिश की।  छात्रा को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। छात्रा मां के साथ बैंक गई थी और अधिकारियों से रुपये वापस दिलवाने की गुहार लगा रही थी। इस बीच मां के पास से उठकर छात्रा रेलवे ओवर ब्रिज पर आई और वहां से कूद गई।

 उसके दोनों पैर और चेहरा बुरी तरह से जख्मी हुआ है। गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती किया है। कोतवाली पुलिस ने मामला जांच में लिया है।12वीं की छात्रा मनीषा यादव निवासी गांव पिपरी जिला अशोक नगर हाल मुकाम छोटी बोरगांव (खंडवा) ने दोपहर करीब ढाई बजे ब्रिज से कूदकर जान देने का प्रयास किया। मनीषा के पास पिता परिमलसिंह यादव का मोबाइल रहता था।मोबाइल पर बुधवार को आनलाइन नौकरी को लेकर दो मैसेज आए। इनका का मनीषा ने रिप्लाय किया था।

इसके बाद उसे आनलाइन नौकरी का भरोसा दिलाते हुए ठग ने कागजी कार्रवाई के नाम पर आधार कार्ड और पिता के खाता संबंधी सभी जानकारी ली।इस पर मोबाइल पर ओटीपी नंबर आया था, जिसे मनीषा ने ठग को बता दिया। ओटीपी नंबर बताते ही उसके पिता के खाते से करीब 98 हजार रुपये ठग ने निकाल लिए। यह देख मनीषा के होश उड़ गए। उसकी पांच बहने हैं। बड़ी बहन की शादी की बात हो चुकी थी। मनीषा को लग रहा था कि आनलाइन नौकरी लग जाने से पढ़ाई के साथ ही वह घर का कुछ खर्च भी उठा लेगी लेकिन वह इस चक्कर में ठगी का शिकार को गई।

पिता परिमल सिंह का कहना है कि उन्होंने रात में पदमनगर थाने में शिकायत भी की, लेकिन उन्हें यह कहा गया कि मामला साइबर सेल से संबंधित है। सुबह साइबर सेल में शिकायत करना। इसके बाद गुरुवार को मनीषा मां के साथ बाम्बे बाजार स्थित एसबीआइ पहुंची। बैंक में उसके पिता का खाता है। यहां दोनों ने अधिकारियों को ठगी की जानकारी दी। मां ने अधिकारियों से कहा कि उनसे ठगे गए रुपये वापस दिलाए जाएं। बताया जाता है कि अधिकारियों ने पुलिस में जाकर शिकायत करने के लिए कहा था।

इस दौरान मां बैंक में रुपये वापस पाने के लिए गुहार लगा रही थी, तभी मनीषा उठकर बाहर गई। मां को लगा कि किसी काम से गई होगी लेकिन मनीषा स्कूटी लेकर रेलवे ओवर ब्रिज पर गई। यहां से उसने छलांग लगा दी। ओवर ब्रिज के जिस कोने से मनीषा कूदी, उसके नीचे से ट्रेन का आवागमन नहीं है। गनीमत रही कि यहां से हाईटेंशन लाइन के तार भी दूर हैं।

कुछ ही दूर स्थित जीआरपी को जब जानकारी लगी तो वे ताबड़तोड़ छात्रा को बचाने पहुंचे। उन्होंने छात्रा को डायल 100 वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। इस बारे में कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन का कहना हैकि 12वीं कक्षा की छात्रा मनीषा यादव ने ब्रिज से कूदकर जान देने की कोशिश की है। प्रांरभिक जांच में ठगी का शिकार होने के बाद ब्रिज से कूदने की बात सामने आई है। मामला जांच में है। स्वजन के बयान के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.