मध्य प्रदेश में शिक्षकों को नियुक्ति मिलने का रास्ता साफ, इस दिन से मिलेंगे ज्वॉइनिंग लेटर

Updated on 18-10-2024 11:42 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश का स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ही नई नियुक्तियां करने जा रहा है। 4 हजार युवाओं को शिक्षक पद पर नियुक्ति मिल सकती है। यह भर्ती उच्च माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-1) 2023 के पात्र अभ्यर्थियों के लिए होगी। सरकार अब इनकी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेगी।

12 नवंबर से जारी होंगे नियुक्ति पत्र

स्कूल शिक्षा विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि उच्च न्यायालय ने उच्च माध्यमिक शिक्षकों के ईडब्ल्यूएस के पात्र अभ्यर्थियों की याचिका पर उनके पक्ष में निर्णय दिया है। इसके कारण अब विभाग 12 नवंबर से नियुक्ति पत्र जारी करना शुरू कर देगा।

8000 से अधिक पदों पर होनी है भर्ती


आपको बता दें कि अभी उच्च माध्यमिक शिक्षक 2023 की भर्ती प्रक्रिया स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग कर रहे हैं। फिलहाल यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। राज्य में आठ हजार 720 पदों पर भर्ती होनी है।

848 ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को नहीं मिल पाई थी नियुक्ति


वर्ष 2018 में स्कूल शिक्षा विभाग ने उच्च माध्यमिक शिक्षक यानी वर्ग-1 के अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए परीक्षा कराई थी। 29 सितंबर 2022 को नियुक्ति प्रक्रिया को नई भर्ती बताकर ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों की नियुक्ति रोक दी गई थी। इस कारण 848 ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल पाई थी।

2018 के परीक्षा परिणाम के आधार पर हुई थी भर्ती


इस भर्ती को भी वर्ष 2018 के परीक्षा परिणाम के आधार पर ही किया गया था। तब ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय में याचिका लगा दी। इस कारण नई भर्ती पर रोक लगा दी गई। अब उच्च न्यायालय ने 848 अभ्यर्थियों को 45 दिन में नियुक्ति देने का आदेश दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.