पत्नी ने पति की आंखों में दवाई डाली फिर बेडरूम में किलर को भेज बाहर उसकी मौत का इंतजार करने लगी

Updated on 12-05-2025 12:53 PM
भोपाल। भेल के रिटायर्ड जीएम जार्ज कुरियन की सनसनीखेज हत्या से पर्दा उठने के बाद अब हत्या के कारणों को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। जॉर्ज कुरियन की नजदीकियां किरायेदार रेखा सूर्यवंशी से बढ़ गई थीं। उसे रेखा के प्रेमी संजय पाठक से उसका बात करना पसंद नहीं था

उसने संजय का रेखा के घर आना-जाना बंद करा दिया था। साथ ही रेखा के मोबाइल पर उसका नंबर भी ब्लाक करवा दिया था। वह अक्सर फोन कर संजय से अभद्रता करता था। साथ ही रेखा से उसके बारे में अनाप-शनाप बातें करता था।यहां तक की मौत से दो दिन पहले जार्ज कुरियन ने फोन पर बहस के दौरान संजय को उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की धमकी तक दे डाली थी। पुलिस को पूछताछ में संजय ने बताया कि इसके बाद उसने जार्ज की हत्या करने की ठान ली थी।

चुपके से घर आ गया था संजय

बाद में जार्ज की रोजाना की मारपीट से परेशान पत्नी बिट्टी और रेखा हत्या की पूरी साजिश में शामिल हो गई। बिट्टी ने अपने पति की हत्या के लिए संजय को दस लाख रुपये में सुपारी दी। साजिश के तहत 18 अप्रैल को बिट्टी ने रात को सोते समय जार्ज की आंखों में दवा डाली, तभी संजय चुपके से घर आ गया था।

बिट्टी ने जार्ज की हत्या के लिए संजय को बेडरूम में भेज दिया और खुद बाहर से कमरा बंद कर रेखा के साथ पति की मौत का इंतजार करने लगी। कुछ देर संजय और जार्ज के बीच मारपीट चली, फिर संजय ने एक कपड़े से जार्ज का मुंह दबा दिया और तब तक दबाए रखा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। इधर मामले में मुख्य आरोपित संजय पाठक को रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

इस तरह करीब बाए थे जॉर्ज और रेखा

पूरे मामले का पर्दाफाश करने वाले एसआई संतोष रघुवंशी के अनुसार किरायेदार रेखा सूर्यवंशी मूलत: भोपाल की रहने वाली है। उसकी शादी सीहोर निवासी बीएएमएस डॉक्टर विजय सूर्यवंशी से हुई थी। 2017 को विजय की मौत हो गई थी, जिसके बाद रेखा अपने इकलौते बेटे के साथ मायके में रहने लगी थी।

रेखा के पिता जॉर्ज के दोस्त थे। उन्होंने रेखा की परिस्थितियों के बार में जॉर्ज को बताया तो उन्होंने अपने घर में उन्हें पेयिंग गेस्ट के तौर पर रखा। बाद में रेखा अपने बेटे को भी उनके ही घर में ले आई थी।

बिट्टी ने बताया कि रेखा लंबे समय से घर में रह रही थी, लेकिन कभी उससे किराया नहीं लिया था। बाद में जॉर्ज ने रेखा के पति की सीहोर स्थित जमीन के विवाद में उसकी मदद की तो दोनों और भी करीब आ गए थे।

सबक सिखाने संजय ने किया था हमला

एसआई रघुवंशी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि जार्ज को सबक सिखाने 18 मार्च 2025 को पहली बार सीहोर के इछावर में संजय पाठक ने जॉर्ज कुरियन पर हमला किया था। जॉर्ज कुरियन तब रेखा के साथ उनके जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए इछावर गया था। रेखा ने संजय को पूरे रूट की जानकारी दे दी थी।

तब संजय अपने साथियों के साथ आया और उसने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया था। बाद में कुछ दिन तक उसका अस्पताल में इलाज चला। लेकिन इस घटना को लेकर रेखा के कहने पर जॉर्ज ने एफआईआर नहीं करवाई। तब रेखा ने उसे गुमराह किया था कि कोई अनजाने बदमाशों ने मारपीट की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.