जिस महिला पर गर्म तेल डाला उसकी मौत:पुलिसकर्मियों ने अस्पताल नहीं पहुंचाया था, परिजन मिन्नतें करते रहे

Updated on 07-08-2025 06:28 PM

भोपाल में तीन युवकों ने एक महिला पर गर्म तेल डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। हमीदिया अस्पताल में चार दिन चले इलाज के बाद गुरुवार (7 अगस्त) सुबह उसकी मौत हो गई। घटना रविवार रात (3 अगस्त) को अन्ना नगर की है। महिला के बेटे का आरोप है कि आरोपी मुझे मारने आए थे। मां बचाने आई तो उन्हें पीटा और गर्म तेल डाल दिया।

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पीछे चाय नाश्ते की दुकान के बाहर अतिक्रमण किए जाने के विवाद बताया जा रहा है। मृतका कांति प्रजापति (35) के पति ने गोविंदपुरा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को अन्नानगर इलाके में परिजन ने चक्काजाम कर दिया।'

बेटे को पीटने आए थे, पत्नी बचाने पहुंची तो गर्म तेल डाला कांति प्रजापति के पति मुकेश ने बताया कि रिश्तेदार कमलेश प्रजापति और उसका भांजा अतिक्रमण विवाद में बेटे को पीटने आए थे। यह देखकर कांति बेटे को बचाने पहुंची। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। अपनी दुकान में कड़ाही में रखे गर्म तेल को पत्नी पर उड़ेल दिया। जिसने तेल डाला वह भी झुलस गया।

हमने तत्काल पुलिस को सूचना दी। गोविंदपुरा थाने की एफआरवी (First Response Vehicle) मौके पर पहुंची। घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए निकले। रास्ते में पुलिसवालों ने आरोपियों के संबंध में पूछताछ की।

पति बोला- FRV से उतारा, एक्टिवा से अस्पताल पहुंचाया पूछताछ के दौरान तड़पती पत्नी को करियर कॉलेज के पास उतार दिया। कहा कि यहां से खुद अस्पताल ले जाओ। वहां तक छोड़ना हमारा काम नहीं है। हम मिन्नतें करते रहे। पुलिसकर्मी नहीं माने, एक राहगीर की एक्टिवा से किसी तरह पत्नी को जेपी अस्पताल पहुंचाया।

यहां से पत्नी को हमीदिया रेफर किया गया। इलाज के दौरान पत्नी की हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। मुकेश के मुताबिक उनकी पत्नी की मौत हो गई, बेटे को भी आरोपियों ने पीटा। इसके बाद भी उनके और उनके बेटों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। जबकि जिसने उन पर एफआईआर कराई, उसी ने पत्नी को जलाया है। यही तेल उस पर गिरा, जिससे वह झुलस गया है। परिजन बोले- पुलिसवाले बयान लेने भी अस्पताल देर से आए मृतका के बेटे ने बताया कि मां को एफआरवी से उतारा गया। मिन्नतों के बाद भी उसमें सवार पुलिसकर्मी मां को अस्पताल पहुंचाने को तैयार नहीं हुए। इस बात को लेकर हमारी उनसे बहस हुई पर वे नहीं रुके और चले गए। पुलिस बयान दर्ज करने भी अस्पताल देरी से आई, वहां भी पुलिसकर्मी बहस करता रहा।

टीआई बोले- पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, आरोप निराधार गोविंदपुरा टीआई अवधेश सिंह तोमर के मुताबिक घटना की सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को करियर कॉलेज के करीब एक अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन इस अस्पताल में भर्ती कराए जाने से संतुष्ट नहीं थे।

बाद में वह खुद महिला को अपने साथ ले गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज की और घटना के चंद घंटे के भीतर ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी की। पुलिस पर लगे तमाम आरोप निराधार हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.