गुटखा खा रही थी महिला, पति ने पीठ पर मारा तो गले में सुपारी अटकने से चली गई जान

Updated on 15-11-2024 11:58 AM

भोपाल । ईंटखेड़ी इलाके में पिछले महीने संदिग्ध अवस्था में मृत मिली महिला के मामले में पुलिस ने उसके पति को गैर इरादतन हत्या का आरोपित माना है। महिला की मौत से कुछ देर पहले आरोपित पति ने उससे मारपीट की थी, जिससे महिला की श्वासनली में सुपारी अटक गई थी, जो उसकी मौत का कारण बनी।


पीएम में इस बात की पुष्टि होने पर और घटनास्थल के सीसीटीवी जांचने के बाद ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने महिला के पति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है, फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया कि 26 वर्षीय सीमा जाटव और सोनू जाटव टीलाजमालपुरा में रहते थे।


पिछले करीब तीन महीने से दोनों अचारपुरा स्थित एक पाइप कंपनी की फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मी के रूप में रह रहे थे। फैक्ट्री का संचालन शुरू नहीं हुआ है, जिससे दोनों अकेले ही रहते थे।


महिला के स्वजनों का आरोप- रोजाना मारपीट करता था आरोपित


दोनों की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी, उनके दो बच्चे हैं। महिला के स्वजनों का कहना है कि उसका पति उससे भीख मंगवाता था और रोजाना मारपीट करता था। वहीं घटना 13 अक्टूबर की है, सीमा और सोनू के बीच विवाद हुआ था।


सोनू ने सीमा की पीठ पर मारा तो सीमा के मुंह का जर्दा उसके गले में चला गया और सुपारी श्वासनली में फंस गई थी। इससे सीमा को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, कुछ देर बाद दोनों सो गए थे। वहीं सुबह सीमा मृत अवस्था में मिली।


यह भी पढ़ें... बीटेक छात्र ने कमरे 
में लगाई फांसी


आनंद नगर में एक बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छात्र के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस फांसी लगाने के कारणों की जांच कर रही है। पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय ईशू रंजन आनंद नगर इलाके के मानक बिहार में रहता था।


वह सैम कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। बुधवार रात को वह अपने रूम में था, सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, झांक कर देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.