मुख्यमंत्री कार्यालय से रखी जाएगी संभागों में चल रहे कामों पर नजर, सीएम मोहन ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

Updated on 24-06-2024 11:42 AM
 भोपाल : मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने प्रशासनिक कसावट के लिए संभागीय प्रभारी बनाने के बाद अब नई व्यवस्था लागू की है। इसमें उन्होंने अपने कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों को संभागों में चल रहे कामों पर नजर रखने का जिम्मा सौंपा है। मुख्यमंत्री को सभी फाइलें अपर मुख्य सचिव डा. राजेश राजौरा के माध्यम से भेजी जाएंगी। वे कैबिनेट, संकल्प पत्र 2023 और मेगा प्रोजेक्ट की निगरानी भी करेंगे। सभी अधिकारियों को अलग-अलग विभागों के साथ मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन और निगरानी का दायित्व भी दिया गया है।

कौन क्या देखेगा

राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव

मुख्यमंत्री की घोषणाओं का पालन, संकल्प पत्र 2023, कैबिनेट, प्रशासनिक सुधार एवं नवाचार, शासकीय-अशासकीय नियुक्तियां, मुख्यमंत्री समन्वय में आने वाले तबादले और पदस्थापना के मामले, मुख्यमंत्री के दिल्ली भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और सांसदों से प्राप्त पत्रों पर कार्रवाई, केंद्र सरकार के समक्ष लंबित विषयों की तैयारी, कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस, इंदौर और उज्जैन संभाग से जुड़े प्रशासनिक विषयों पर समन्वय।

संजय कुमार शुक्ल, प्रमुख सचिव

मुख्यमंत्री की घोषणाओं की निगरानी, सीएम डैशबोर्ड, एमएलए डैशबोर्ड, प्रगति पोर्टल और राज्य की वृहद परियोजनाओं की समीक्षा, सांसद, मंत्री और विधायकों से प्राप्त पत्रों पर कार्रवाई का समन्वय, प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से संबंधित तथ्य-आंकड़ों का संग्रहण, आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान, सीएम हेल्पलाइन, समाधान आनलाइन, शासकीय आवंटन, सामान्य प्रशासन, गृह, नगरीय प्रशासन एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, परिवहन, जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास, स्वास्थ्य, वन, ऊर्जा, उद्योग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग। भोपाल, नर्मदापुरम और शहडोल संभाग।

राघवेन्द्र कुमार सिंह, प्रमुख सचिव

मुख्यमंत्री की घोषणाओं का क्रियान्वयन, विधायक-सांसदों के विभागीय कार्यों से संबंधित प्रकरणों में समन्वय, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यावरण, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी, तकनीकी शिक्षा, सामाजिक न्याय, अनुसूचित जाति कल्याण, जनजातीय कार्य, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, आयुष, श्रम, आनंद, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, धार्मिक न्यास एवं संस्कृति, महिला एवं बाल विकास विभाग। ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग।

भरत यादव, सचिव

मुख्यमंत्री की घोषणाओं की निगरानी, मुख्यमंत्री के भ्रमण की तैयारी, सांसद-विधायकों से संबंधित विकास कार्यों संबंधी पत्रों की निगरानी, उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ 2028 से संबंधित कार्य, जनसंपर्क, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राजस्व, वाणिज्यिक कर, खनिज साधन, विमानन, खाद्य नागरिक आपूर्ति, कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, पशुपालन एवं डेयरी, मछुआ कल्याण। जबलपुर एवं रीवा संभाग।

महेश चौधरी, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी

सांसद-विधायक को अन्य जनप्रतिनिधियों से संबंधित मामलों के निराकरण में समन्वय, मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबित घोषणाओं की नियमित विभागीय समीक्षा।

राजेश हिंगणकर, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी - मुख्यमंत्री की घोषणाओं का पालन सुनिश्चित कराना, पुलिस, सेना एवं अर्धसैनिक बलों के पूर्व सैनिक के कल्याण से संबंधित मामले, सुरक्षा से संबंधित समन्वय, गृह, जेल, खेल एवं कल्याण विभाग।

लोकेश शर्मा, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी - भारत सरकार के विभिन्न विभागों एवं नीति आयोग में मध्य प्रदेश से संबंधित विषयों को लेकर समन्वय, प्रशासनिक सुधार एवं नवाचार के प्रस्ताव तैयार करना, राज्य के मेगा प्रोजेक्ट की निगरानी और प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ल को सौंपे गए विभागों से संबंधित कार्य।

अविनाश लवानिया, अपर सचिव- अपर मुख्य सचिव- डा. राजेश राजौरा को आवंटित सभी कार्य।लक्ष्मण मरकाम, उप सचिव- तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास, रोजगार, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास, जनजातीय कार्य, औद्योगिक विकास, उद्योग प्रोत्साहन आदि विशिष्ट विषयों पर राणनीतिक दृष्टिकोण से अध्ययन एवं विश्लेषण कर प्रतिवेदन तैयार करना।

मनीष पांडे, उप सचिव- विभिन्न योजनाओं के मध्य प्रदेश में क्रियान्वयन के लिए विभागों के साथ समन्वय, विशिष्ट व्यक्तियों में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री से भेंट का समन्वय।

अदिति गर्ग, उप सचिव- मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह को सौंपे गए सभी कार्यों में सहयोग। ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग से जुड़े प्रशासनिक विषयों पर समन्वय।

अंशुल गुप्ता, उप सचिव- प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ल को सौंपे गए विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों की फाइल प्रमुख सचिव को प्रस्तुत करना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.