हर घर नल-जल पहुँचाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी

Updated on 26-05-2023 05:54 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में समूचे प्रदेश के हर घर में नल-जल पहुँचाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। हर दिन अनेक गाँवों में नल-जल सुविधा प्रारंभ हो रही है। अब तक 59 लाख 7 हज़ार 373 परिवार को नल से जल की सुविधा प्राप्त हो चुकी है। प्रदेश की 2 हज़ार 709 पंचायतों में शत प्रतिशत नल से जल पहुँच चुका है। इनमें से 1 हज़ार 127 पंचायतों को हर घर नल-जल प्रमाणित भी किया जा चुका है। वहीं ग्रामों की बात करें तो 8 हज़ार 612 ग्राम शत प्रतिशत नल-जल ग्राम हैं, जिनमें से 3 हज़ार 653 ग्रामों को प्रमाणित किया जा चुका हैं। वही 25 हज़ार 290 ग्रामों में कार्य तेज़ी से प्रगतिरत है।

प्रदेश के 73 हज़ार 276 विद्यालयों (78 प्रतिशत) में नल से जल पहुँचाया जा चुका है। 12 ज़िलों के शत-प्रतिशत और 7 ज़िलों के 90 प्रतिशत से अधिक विद्यालयों में नल-जल सुविधा का विस्तार हो चुका है। साथ ही 42 हज़ार 614 आँगनवाड़ी केंद्रों (64 प्रतिशत) में नल-जल सुविधा पहुँच चुकी है। आठ ज़िलों के शत-प्रतिशत और 9 ज़िलों के 90 प्रतिशत से अधिक आँगनवाड़ी केंद्रों में नल से जल पहुँच चुका है।

31 हज़ार 173 ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति से सामुदायिक प्रबंधन

जल संसाधनों के उचित उपयोग, बेहतर प्रबंधन और स्त्रोतों के संरक्षण, संवर्धन में जन-भागीदारी का समावेश जल जीवन मिशन का एक महत्वपूर्ण घटक है। योजना में यह परिकल्पना की गई है कि समुदाय ही गाँव की जल संबंधित योजना के क्रियान्वयन, प्रबंधन, संचालन और रख-रखाव में मुख्य भूमिका निभाएगा। साथ ही जल के उचित उपयोग के लिए जन-जागरूकता लाने में ग्रामीणजन की भागीदारी सुनिश्चित करने ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का प्रावधान है। प्रदेश में अब तक 31 हज़ार 173 ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया जा चुका है। इन समितियों द्वारा जल-प्रदाय योजनाओं का संचालन, संधारण और जल कर वसूली कार्य का निर्वहन किया जा रहा है। समितियों में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

जन-सहयोग से ही जल जीवन मिशन के लक्ष्य को योजनाबद्ध तरीके से प्राप्त किया जा सकता है। इसे ध्यान रखते हुए विभाग द्वारा समय-समय पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का उन्मुखीकरण किया जा रहा है। मिशन में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा किए जाने वाले कार्यों संबंधी, समिति के सदस्यों को उनकी भूमिका एवं कार्य की जानकारी दी जाती हैं। प्रशिक्षण में जल-संरक्षण के तरीके, पेयजल योजनाओं के संचालन-संधारण, खाता संचालन एवं जन-जागरूकता से कार्य करने के संदर्भ में प्रशिक्षित किया जाता है।

नल- जल ने जीवन को बनाया सरल

ग्रामीण जन व्यक्त कर रहे शासन का आभार

जल जीवन मिशन घर में नल से जल के साथ ख़ुशियाँ भी ला रहा हैं। नल-जल ने ग्रामीणजन के जीवन को सहजता प्रदान की है। शिवपुरी जिले के निजामपुर निवासी श्री श्रीकांत राजपूत की जल जीवन मिशन से पेयजल की समस्या दूर हो गई है। श्री राजपूत बताते हैं कि पहले पानी की बहुत किल्लत होती थी। पानी के लिए हमें एक से डेढ़ किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता था। अब नल-जल योजना से यह समस्या दूर हुई है। हर घर नल से जल पहुँचने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.