कारगिल युद्ध में भारत की विजय पर दुनिया को था संशय, हमारे जांबाज सैनिकों ने पलट दी थी बाजी

Updated on 26-07-2023 12:28 PM
भोपाल। कारगिल युद्ध में भारत की विजय पर पूरी दुनिया को संशय था, क्योंकि पाकिस्तान ने इसकी तैयारी पहले ही कर ली थी और बेहद विषम भौगोलिक स्थिति में वे बेहतर मोर्चे पर थे। भौगोलिक स्थिति के कारण हमारे सैनिकों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनकी वीरता और शौर्य के आगे दुश्मन को घुटने टेकने पड़े थे। आखिर हमारे जांबाज सैनिक विजयी होकर ही लौटे।

कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। विजय दिवस की पूर्व संध्या पर नवदुनिया ने सेवानिवृत एवं अनुभवी सैन्य अधिकारियों से बात की। सैन्य अधिकारियों के अनुसार कारगिल युद्ध में भारत की विजय की बड़ी वजह सैनिकों का जज्बा था। सैनिकों ने भारत माता की रक्षा के लिए वह कर दिखाया, जिसे दुनिया असंभव मान रही थी। पाकिस्तानी सैनिकों के आत्मघाती हमलों का जवाब हमारी सेना ने पुरजोर ढंग से दिया। सैनिकों ने अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया, लेकिन भारतमाता की आन, बान और शान को कम नहीं होने दिया। इस युद्ध में भारत के 527 सैनिकों को बलिदान देना पड़ा था। कर्नल नारायण पारवानी के अनुसार कारगिल युद्ध दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई पर लड़ा गया ऐतिहासिक युद्ध था।

शूरवीरों ने असंभव को संभव कर दिखाया

कारगिल की विजय भारतीय सेना के अफसरों और जवानों की वीरता, साहस और बलिदान की अमर कथा है। पाक सेना ने 1999 की शुरुआत में ही छद्म वेश में घुसपैठ शुरू कर दी। भारतीय सेना और गुप्तचर एजेंसियां इसका आकलन सही ढंग से नहीं कर सकीं। इसका लाभ पाकिस्तान की सेना को मिला, इस कारण प्रारंभ में हमारी सेना को बहुत परेशान होना पड़ा। हमारे वीरों को बलिदान देना पड़ा लेकिन पाक की करतूतों का पता चलने के बाद सेना ने अद्भुत साहस और वीरता का परिचय देकर विश्व मंच पर अपनी मजबूती के झंडे गा़ड़ दिए।
- नारायण पारवानी, सेवानिवृत कर्नल

कारगिल युद्ध में पाकिस्तान की सेना को भौगोलिक स्थिति का लाभ मिला। पाक ने युद्ध की पूरी तैयारी काफी समय पहले ही कर ली थी। इसकी खबर हमें बाद में मिली। भारतीय सेना को पता चला कि पहाड़ियों पर पाक सेना ने बंकर बना लिए हैं। इसका पता लगाने के लिए भारत की एक टुकड़ी ऊपर पहुंची लेकिन पाक ने हमला कर दिया। कई सैनिकों को युद्ध की शुरुआत में ही बलिदान देना पड़ा। बाद में भारतीय सेना ने योजनाबद्ध ढंग से युद्ध लड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.