नीचे से निकल रहा था युवक ऊपर पेड़ पर था 16 फीट का अजगर, फिर जो हुआ सोच नहीं सकते

Updated on 21-10-2024 11:39 AM
बड़वानी: सोचकर देखिए आप किसी पेड़ के नीचे से निकल रहे हैं और अचानक आपको पेड़ के ऊपर सरसराहट सुनाई दे। जैसे ही आप गर्दन ऊपर उठाएं आपको सामने दिखे एक 16 फीट का भीमकाय अजगर, तो आपकी कैसी हालत होगी। अधिकतर लोगों के पसीने छूट जाएंगे। बिल्कुल ऐसा ही हुआ बड़वानी शहर में। यहां एक विशाल अजगर को पेड़ से लटका देख ग्रामीण दहशत में आ गए।

मामला बड़वानी वन रेंज के ग्राम पिपलूद का बताया जा रहा है। शाम के समय लगभग 40 फीट ऊंचे नीम के पेड़ पर 16 फीट लंबा अजगर लटका हुआ दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने इसे देखकर गांव के लोगों को सूचना दी। इतने भीमकाय अजगर को देखकर वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम


लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम डिप्टी रेंजर गजेंद्र सिंह बामनिया के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि अजगर पेड़ पर काफी ऊंचाई पर था। सूझबूझ के साथ वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

1 घंटे तक चला अजगर का रेस्क्यू


अजगर पेड़ पर काफी ऊंचाई पर था, इसलिए उसे उतारना आसान नहीं था। यदि अजगर पेड़ से सीधा नीचे गिरता तो उसे गंभीर चोंटे भी लग सकती थी। इन सब बातों का ख्याल करते हुए वन विभाग की टीम ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को काबू में कर लिया।


आधा क्विंटल वजनी था अजगर


अजगर काफी ताकतवर था लेकिन टीम ने कुशलता से उसे काबू में किया। पकड़े गए अजगर को बावनगजा वन क्षेत्र के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग के मुताबिक, अजगर की लंबाई करीब 16 फीट और वजन लगभग 50 किलोग्राम से भी ज्यादा था।

इससे पहले किया 12 फिट लंबे अजगर का रेस्क्यू


यह घटना इस क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। इससे पहले भी जिले के पाटी क्षेत्र के बमनाली में एक 12 फीट लंबे अजगर को पकड़ा गया था। वह एक मुर्गी का शिकार कर रहा था, तभी एक आदिवासी महिला ने उसे देख लिया और ग्रामीणों को सूचना दी। जिसके बाद उसका रेस्क्यू किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.