रीवा से डीबी माल आए युवक के सीने में उठा दर्द, मौत

Updated on 15-01-2024 01:10 PM

भोपाल। डीबी माल में रविवार दोपहर सवा चार बजे के रीवा के चिरूहर कालोनी निवासी 37 वर्षीय प्रशांत चतुर्वेदी के सीने में तेज दर्द उठा , देखते ही देखते वह जमीन पर गिर गए। यह देखकर आसपास अफरा - तफरी मच गई। उसके साथ आए युवक ने लोगों से मदद मांगी, यह देखकर नर्मदापुरम से माल घूमने आए डाक्टर और एम्स की महिला डाक्टर ने उनकी मदद की,इस दौरान उनको सीपीआर(कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) यह भी एक तरह की प्राथमिक चिकित्सा यानी फर्स्ट एड है। उसे देकर डाक्टरों जान बचाने की कोशिश की, उनकी हालत सुधार भी हुआ, लेकिन माल में आपातकालीन स्वास्थ्य उपकरण ही उपलब्ध नहीं थे। बाद में उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।

एमपीनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि प्रशांत चतुर्वेदी अपने किसी दोस्त के साथ दोपहर में माल घूमने आए थे,वह जब ग्राउंड फ्लोर पर थे,अचानक से उनके सीने में तेज दर्द उठा और जमीन पर लेट गए। चश्मदीद अमित कुमार ने बताया कि माल में आए लोगों ने उनको चारों तरफ से घेर लिया, लेकिन कोई उनकी मदद नहीं कर पा रहा था। उनका दोस्त ने आसपास मदद मांगी तो दो डाक्टर मिले। उन्होंने मौके पर उनको सीपीआर देकर उनकी जान बचाने की कोशिश की। बाद में डाक्टर ने माल के सुरक्षा अधिकारियों ने माल में उपलब्ध रहने वाले आपातकालीन सुरक्षा उपकरण मांगे, लेकिन वह उपलब्ध नहीं थे। इस चिकित्सक नाराज भी हुए,बाद में लोगों ने युवक को ऐसी हालत में कुर्सी पर बिठा दिया। बाहर लाने के काफी परेशानी हुई। इससे डाक्टर नाराज भी हो गए। चश्मदीद अभिजीत कुमार ने बताया कि एंबुलेंस ने भी आने में विलंब किया, इससे उनको उपचार समय पर नहीं मिल पाया और अस्पताल पहुंचने के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.