जहर पीने वाले युवक को आया होश, सूदखोर पर शिकंजा कसेगी पुलिस

Updated on 29-08-2023 01:28 PM
भोपाल। जहांगीराबाद इलाके में दो दिन पहले सूदखोर से परेशान होकर एक युवक ने जहर पीकर अपनी जान देने की कोशिश की थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवक को सोमवार को होश आया। जहां उसने अपने बयान में बताया कि उसने दानिश बाडी बिल्डर से ब्याज पर 40 हजार रुपये लिए थे। वह रोजाना 400 रुपये वसूलता था। अब पुलिस इस मामले में एफआइआर दर्ज करने की तैयारी में है।
सलमान ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि दानिश को वह उधार ली गई रकम से कहीं ज्यादा धनराशि लौटा चुका था, लेकिन उसका ब्याज बंद ही नहीं हो रहा था। सलमान ने जहर पीकर खुदकुशी का प्रयास करने से पहले पहले वीडियो बनाकर बहुप्रसारित किया था। उस वीडियो में उसने तीन लोगों के नाम बताए थे, अब वह एक का ही नाम बता रहा है। उसके बयान के बाद अब पुलिस उस सूदखोर की जानकारी जुटा रही है।

दोस्त के पिता ने कर दिया था हिसाब पूरा

पुलिस को दिए बयान में सलमान ने बताया कि आरोपित दानिश कभी उसके दोस्त मूसा रियाज के घर अपने ब्याज के रुपये वसूलने पहुंच जाता था। इससे उसका पूरा परिवार दहशत में रहता था। उसके परिवार का कहना था कि वह पूरा कर्ज सूद के साथ अदा कर चुके हैं। इसके बाद भी वह डेढ़ लाख रुपये मांग रहा था। इसके पर मूसा के पिता ने 80 हजार रुपये उसे दे दिए थे। उसके बाद उसने कहा था कि अब पूरा कर्ज चुका दिया गया है। इसके बाद भी वह रुपये के लिए उस पर दबाव बनाकर परेशान कर रहा था। वह कभी उसे धमकाता तो मुझें धमका रहा था। उसकी रोजाना की यह गुंडागर्दी से वह परेशान हो गया था।

इधर, अब इस मामले में पुलिस जल्द ही कोई कार्रवाई कर सकती है। जहांगीराबाद टीआइ अजय तिवारी ने बताया कि आरोपित पर एफआइआर करने की तैयारी हो गई है। उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.