पूर्व सांसद का बेटा बताकर युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ की मारपीट

Updated on 20-09-2021 11:36 PM

भोपाल। राजधानी के एमपी नगर थाना इलाके में पूर्व सांसद स्व. रामेश्वर नीखरा का बेटा बताकर एक युवक ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर बीती रात दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। बताया गया है कि पैट्रौलिंग कर रहे दोनों पुलिसकर्मी एक निजी कंपनी के गार्ड और नीखरा के बीच हो रहे विवाद को देख उसे शांत कराने पहुंचे थे। बाद मे पुलिस ने दोनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने मारपीट का प्रकरण दर्ज कर उन्हें हिरासत मे ले लिया है। एमपी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाने के दो आरक्षक निर्मल सिंह और सुरेश रात में दो पहिया वाहन चार्ली से इलाके मे नाईट पैट्रौलिंग कर रहे थे। जब वे बैंक स्ट्रीट के पास से गुजर रहे थे, तभी एक गार्ड ने उन्हें आवाज देकर बुलाया। पुलिसकर्मी जब वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दो लोग गार्ड के साथ मारपीट कर रहे हैं।

पुलिसकर्मियों ने गार्ड से पूछा तो उसने बताया कि ये दोनों शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे, उसने जब मना किया तो दोनों उसके साथ मारपीट करने लगे। आरक्षक निर्मल सिंह ने गार्ड युवकों के बीच-बचाव करने की कोशिश की तो गार्ड को छोड़कर युवको नें पुलिसकर्मियों के साथ ही दुर्व्यवहार करना शुरू करते हुए दोनों आरोपियो ने आरक्षकों की कॉलर पकडऩे के बाद उनके साथ मारपीट कर दी। घटना मे दोनों आरक्षकों को गले, पेट शरीर के अन्य स्थानों पर चोटें आई हैं। बाद मे जब दोनों आरोपियो को थाने लाया गया तो उनमें एक युवक ने अपना नाम अमित नीखरा बताते हुए कहा कि वह पूर्व सांसद स्व. रामेश्वर नीखरा का बेटा है। हालांकि पुलिस ने अभी इस बात की तस्दीक नहीं की है। वहीं दूसरे युवक ने अपना नाम सारस्वत गुप्ता बताया जिसका एडवाइटिजिंग कंपनी का काम है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.