भोपाल में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के सरकारी बंगले में चोरी, दिग्विजय बोले- जब थानों में पोस्टिंग की बोली लगेगी, तो...

Updated on 16-08-2024 01:36 PM

भोपाल। कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के राजधानी में चार इमली स्थित शासकीय आवास में चोरी हो गई है। बताया जाता है कि अज्ञात बदमाश बंगले से कुछ नकदी और जेवरात लेकर चंपत हो गए। इस घटना के सामने आने के बाद जयवर्धन सिंह के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल पुलिस पर निशाना साधा और उसकी निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए

पुलिस को मिला सीसीटीवी फुटेज

इस मामले में हबीबगंज थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने कहा कि मंगलवार की घटना है। जानकारी मिलने पर हमारी टीम मौकै पर भी पहुंची थी। फोरेंसिक की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। कुछ फिंगरप्रिंट मिले हैं। इसके अलावा कुछ सीसीटीवी फुटेज भी हमारे पास हैं, जिनके आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया है।
पुलिस का कहना है कि चोरी जयवर्धन सिंह के आवास परिसर में बने ऑफिस में हुई। लगभग 12 हजार रुपये कैश गायब है। इसके अलावा कोई अन्य सामान चोरी नहीं हुआ। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दिग्विजय ने उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर तंज कसने के साथ-साथा पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'जब थाने की पोस्टिंग की बोली लगती है तो यही होगा। जयवर्धन सिंह के शासकीय आवास पर भी चोरी हो गई।' उन्होंने अपनी इस पोस्ट में भोपाल पुलिस आयुक्त को भी टैग किया और पूछा कि आपसे क्या उम्मीद की जाए? साथ ही दिग्विजय सिंह ने तीन दिन पूर्व भोपाल में हुई लूट की एक वारदात का भी जिक्र किया, जिसमें एक सराफा कारोबारी की दुकान में हेलमेट पहनकर घुसे दो बदमाश सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.