रिटायर्ड सहायक रजिस्ट्रार के घर में लाखों की चोरी:साेने-चांदी, कैश समेत हीरा जड़ी अंगूठी भी ले गए चोर

Updated on 22-04-2025 12:42 PM

पैतृक निवास में मातृशोक के लिए गए रिटायर्ड सहायक रजिस्ट्रार के सूने घर को चोरों ने निशाना बना लिया। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में उनके घर का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के कीमती गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए आभूषणों में एक हीरा जड़ी अंगूठी भी शामिल है। यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस के अनुसार, सेल्स टैक्स अपील कोर्ट से रिटायर्ड सहायक रजिस्ट्रार सुशील कुमार जैन की मां का निधन 17 अप्रैल को हो गया था। इसके चलते वे अपने परिवार के साथ पैतृक गांव रायसेन गए हुए थे। 20 अप्रैल की रात जब वे वापस लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर आने पर कमरों का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी में रखे कीमती गहने व नगदी गायब थे।

चोरी हुए सामान में तीन सोने की अंगूठियां, एक हीरा जड़ी जेंट्स अंगूठी, अन्य आभूषण और नकद राशि शामिल हैं। अनुमान है कि चोर लाखों रुपए का माल समेटकर ले गया।

सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

यह वारदात एक अकेले चोर ने अंजाम दी है। सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश युवक घर की दीवार फांदकर अंदर जाता और करीब डेढ़ घंटे बाद बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। यह घटना 18 अप्रैल की रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध की पहचान में जुट गई है। अशोका गार्डन थाना प्रभारी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.