नगर निगम के पार्किंग स्थलों पर नहीं लगे सीसीटीवी, न चौकीदारों की व्यवस्था

Updated on 13-10-2023 01:08 PM
भोपाल। नगर निगम द्वारा आफ स्ट्रीट और आन स्ट्रीट पार्किंग निश्शुल्क होने के बाद से पार्किंग स्थल अव्यवस्था के शिकार होते जा रहे हैं। अव्यवस्थित पार्किंग की वजह से यहां वाहन पार्क करने के लिए लोगों को जगह नहीं मिल रही है। आइएसबीटी, एमपी नगर, न्यूमार्केट समेत एक दर्जन पार्किंग स्थलों से बीते छह माह में 90 से अधिक दो पहिया वाहनों के चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लेकिन अब तक नगर निगम न तो यहां सीसीटीवी लगा पाया और न ही यहां वाहनों की सुरक्षा के लिए चौकीदारों की तैनाती की गई।

पार्किंग स्थल लावारिस

बता दें कि एक मई 2022 से नगर निगम द्वारा मल्टीलेवल और प्रीमियम पार्किंग को छोड़कर अन्य स्थानों को शुल्क-मुक्त कर दिया गया था। 15 मई 2022 से नए वाहन खरीदने वालों से ये शुल्क एकमुश्त वसूला जा रहा था। लेकिन छह माह में ही कोर्ट के निर्देश के बाद नगर निगम को एकमुश्त वसूली में रोक लगानी पड़ गई। अब ना तो नगर निगम पार्किंग को ठेके में दे पा रहा है और ना ही एकमुश्त वसूली हो रही है। ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों ने भी शहर के पार्किंग स्थलों को लावारिस हालत में छोड़ दिया है। नतीजतन यहां आने वाले लोग पार्किंग के मुख्य द्वार पर ही चार पहिया वाहन खड़ा कर देते हैं, लेकिन इन्हें मना करने वाला कोई नहीं था। लेकिन इसके पार्किंग में आने वाले लोगों को बाहर ही गाड़ियां पार्क करनी पड़ती है।

आइएसबीटी से ही 15 वाहन चोरी

आइएसबीटी स्थित निगम मुख्यालय के पास उपभोक्ताओं के लिए बनाई गई स्मार्ट पार्किंग देखरेख के अभाव में बदहाल होती जा रही है। अकेले आईएसबीटी से ही बीते एक महीने में 15 से अधिक दो पहिया वाहन चोरी हो चुके हैं। इनमें से एक दर्जन मामलों में गोविंदपुरा थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है, जबकि अन्य मामलों में वाहन के कागज व अन्य दस्तावेज नहीं होने से थाने में शिकायत नहीं दर्ज हो पाती है। इसके अलावा न्यूमार्केट से 10, एमपी नगर जोन-टू से 12 व पुराने आरटीओ के पास बनी स्मार्ट पार्किंग से आठ वाहन चोरी होने की शिकायतें आई हैं।

पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं

उपभोक्ताओं का कहना है कि पार्किंग शुल्क में छूट मिलने के बाद लोगों को वाहन चोरी का डर सताने लगा है। इसका मुख्य कारण इन स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों और सीसीटीवी नही लगे होना है। एक माह पहले कोलार निवासी प्रकाश तिवारी दस नंबर मार्केट गए थे। उन्होंने स्मार्ट पार्किंग में अपनी एक्टिवा खड़ी की थी। जब खरीदारी करके वो वापस आए तो पार्किंग स्थल पर उनकी एक्टिवा नहीं थी। इसे बाद हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

इनका कहना

नगर निगम ने पार्किंग निश्शुल्क कर दी, लेकिन यहां व्यवस्थाएं नहीं मिल रही हैं। वाहन पार्क करने के बाद सुरक्षा का भरोसा नहीं होता।

- सुधीर पांड्या, बरखेड़ी

बीते दो माह पहले आइएसबीटी स्थित निगम की पार्किंग में दो पहिया वाहन पार्क कर मंडीदीप गए थे, वापस लौटे तो वाहन नहीं मिला।

                                                                                                    - विपिन त्रिपाठी, अवधपुरी

एक तरफ निगम ने पार्किंग निश्शुल्क कर दी है, इधर अवैध वसूली जारी है। लेकिन इनके खिलाफ नगर निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होती।

                                                                                                        - सुरेश मिश्रा, पिपलानी

एक सप्ताह पहले एमपी नगर जोन वन में मनोहर डेरी के सामने गाड़ी पार्क की। दो घंटे बाद वापस लौटे तो इससे पेट्रोल चोरी हो चुका था।

- मुकेश ठाकुर, खजूरी कलां

नगर निगम के पार्किंग स्थलों को लेकर कोर्ट में प्रकरण चल रहा है। हालांकि निगम द्वारा कोशिश की जा रही है कि यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हों। इसके लिए जल्द ही सुरक्षाकर्मियों की व्यवस्था करेंगे।

- टीना यादव, अपर आयुक्त नगर निगम

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.