मध्‍य प्रदेश में अब भी एक करोड़ से अधिक निरक्षर, लक्ष्य को पाने में प‍िछड़े हम

Updated on 08-09-2023 01:12 PM

 भोपाल। शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से काम करने के दावे के बीच प्रदेश में अब भी एक करोड़ 17 लाख नागरिक निरक्षर हैं। पिछले एक दशक में प्रदेश में 52 लाख लोगों को साक्षर किया गया है, लेकिन केंद्र सरकार के 2030 तक पूर्ण साक्षरता के लक्ष्य को पाने में प्रदेश अभी काफी पीछे है। पूर्ण साक्षरता लाने के लिए प्रदेश में करीब 14.62 लाख लोगों को हर साल साक्षर बनाने की जरूरत है। शिक्षा विभाग का कहना है कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अक्षर सारथियों को तैनात कर इस पर काम शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में साक्षरता दर 69.3 प्रतिशत थी। इसमें महिला साक्षरता दर 60 प्रतिशत तो पुरुष साक्षरता दर 80.5 प्रतिशत थी। इस हिसाब से करीब 1.70 करोड़ लोग निरक्षर थे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 15 वर्ष से अधिक के निरक्षरों के लिए नवभारत साक्षर अभियान चलाया जा रहा है। देश के कम साक्षरता वाले जिले में तीन मप्र के मप्र के जिलों में साक्षरता की बात की जाए तो देश के सबसे कम साक्षरता वाले चार जिलों में तीन मप्र के हैं। सबसे कम साक्षरता वाले जिलों में पहला नंबर आलीराजपुर का आता है। इसके बाद छत्तीसगढ़ का बस्तर है। फिर मध्य प्रदेश के झाबुआ और बड़वानी हैं। प्रदेश में ढाई लाख अक्षर सारथी प्रदेश में ढाई लाख अक्षर साथी बनाए गए हैं। इसमें कालेज के विद्यार्थी, गांव की पढ़ी-लिखी महिलाएं, स्कूल के बच्चे शामिल हैं। इसमें चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के 24 हजार विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में साक्षरता अभियान चलाने के लिए प्रोजेक्ट वर्क दिया गया है। इसके लिए विद्यार्थियों को 100 अंक मिलेंगे।

इन्हें कहेंगे असाक्षर

साक्षरता अभियान के राज्य समन्वयक राकेश दुबे ने बताया कि 15 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे लोग, जिनके पास किसी भी कक्षा की अंकसूची नहीं है और भले ही उन्हें पढ़ना-लिखना आता हो, फिर भी वे असाक्षर की श्रेणी में आएंगे। विभाग उन्हें परीक्षा दिलाकर साक्षर बनाएगा।साक्षरता परीक्षा में प्रदेश के आठ लाख लोग पास विभाग के एक आंकड़े के अनुसार इस साल देशभर से करीब 22 लाख लोग राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआइओएस) की साक्षरता परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें नौ लाख 88 हजार लोग मप्र के हैं। हालांकि इनका परिणाम अभी नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि करीब सात लाख 90 हजार लोग उत्तीर्ण हुए हैं।

इनका कहना है

15 वर्ष से अधिक उम्र के करीब नौ लाख असाक्षरों को 2030 तक साक्षर करने के लिए सभी जिलों में नवभारत साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें ढाई लाख अक्षर सारथी बनाए गए हैं। खासतौर पर आदिवासी जिलों में अधिक ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। हम तय समय में लक्ष्य पा लेंगे। - धनराजू एस, संचालक,राज्य शिक्षा केंद्र-


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.