सतपुड़ा भवन-मंत्रालय में हो चुके है कई बार बड़े अग्निकांड:6 साल से तैयारी... फिर भी फायर सेफ्टी बिल का मानसून सत्र में आना मुश्किल

Updated on 23-07-2025 12:15 PM

साल 2019 में केंद्र सरकार ने नए फायर सेफ्टी एक्ट का ड्राफ्ट बनाकर राज्यों को भेजा था। इसके बाद अन्य राज्यों की तरह मप्र में भी फायर एक्ट बनाने की पहल हुई पर 6 साल बाद भी कोशिश सफल नहीं हो सकी है। 28 जुलाई से शुरू हो रहे मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में भी इस बिल के पेश होने की संभावना नहीं है।

नए एक्ट के न होने से बीते सालों में सतपुड़ा भवन, मंत्रालय में हुए भीषण अग्निकांडों के बाद कोई जिम्मेदारी तय नहीं हो सकी है। साल 2022 में मप्र अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा अधिनियम- 2022 का ड्राफ्ट बनकर तैयार हो गया था। तबसे लगातार इस पर काम होता रहा पर ड्राफ्ट फाइनल होकर अस्तित्व में नहीं आ सका है। 2024 में नारीय प्रशासन डायरेक्ट्रेट ने ड्राफ्ट बनाकर शासन को भेजा, लेकिन इसमें कुछ बदलाव को लेकर वापस किया गया था।

ड्राफ्ट फाइनल होकर कई महीने पहले विभाग के एसीएस को मिला था। नगरीय प्रशासन में नए एसीएस संजय दुबे की आमद के बाद ड्राफ्ट विभागीय मंत्री के पास प्रशासकीय सहमति के लिए भेजा गया है। मंत्री की सहमति के बाद ड्राफ्ट जांच के लिए विधि विभाग जाएगा, फिर कैबिनेट में सहमति लेनी होगी। हालांकि, इन प्रक्रियाओं के चलते बिल का मानसून सत्र में आना तय नहीं है।

तय हो सकेगी जिम्मेदारी : व्यवसायिक भवनों के लिए फायर एनओसी लेने की समय सीमा 31 दिसंबर तक पहले ही बढ़ाई जा चुकी है। एक्ट बनने पर फायर सर्विस का अलग कैडर बनेगा और बड़े भवनों में अग्नि सुरक्षा को लेकर स्पष्ट जिम्मेदारी तय हो सकेगी।

किरायेदारी संशोधन बिल भी अभी तैयार नहीं

संपत्ति के मालिकों और किरायेदारों के अधिकारों और कर्तव्यों के लिए बना आवासीय किरायेदारी संशोधन का ड्राफ्ट भी लम्बे समय से नगरीय प्रशासन डायरेक्ट्रेट और शासन के बीच अटका हुआ है। जानकारी के मुताबिक अभी डायरेक्ट्रेट ने पुराने और नए अधिनियम के प्रावधानों को लेकर तुलनात्मक चार्ट नहीं भेजा है, इसलिए मानसून सत्र में इस बिल का आना भी मुश्किल है।

मेट्रोपोलिटन रीजन अथॉरिटी बिल लाने की तैयारी में सरकार

कैबिनेट ने 20 मई को मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी एक्ट का ड्राफ्ट पास कर दिया था। सरकार की प्राथमिकता वाले इस प्रोजेक्ट का बिल सरकार विधानसभा में पेश करने की तैयारी कर चुकी है। योजना में दो बड़े परियोजना क्षेत्रों इंदौर -उज्जैन -देवास - धार के अलावा भोपाल -सीहोर-रायसेन -विदिशा -ब्यावरा को लेकर तैयारी हो रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.