प्रदेश में वरिष्ठजन के लिए है हेल्प लाइन 14567

Updated on 29-08-2023 05:14 PM

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने कहा कि वरिष्ठजन की सहायता के लिए प्रदेश में हेल्प एज इंडिया के माध्यम से हेल्प लाइन नंबर 14567 संचालित है। हेल्प लाइन पर इस वर्ष प्राप्त 13 हजार 923 कॉल पर सतत कार्यवाही जारी है। मई 2021 से प्रदेश में आरंभ हेल्प लाइन द्वारा वरिष्ठजन को उनसे संबंधित विभिन्न सेवाओं, समस्याओं के निदान की जानकारी दी जाती है।

माता-पिता के भरण-पोषण के लिए 10 हजार रूपये का प्रावधान

मध्यप्रदेश में माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भरण-पोषण और कल्याण नियम 2009 भी लागू है। इसमें राज्य शासन के अधीन कार्यरत शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, अर्धशासकीय उपक्रम, निगम, स्थानीय निकाय के कर्मचारियों के वेतन से अधिकतम 10 हजार रूपये काट कर भरण-पोषण के लिए उनके माता-पिता के बैंक खाते में जमा करने का प्रावधान है।

11 नवीन वृद्धाश्रम का निर्माण

निराश्रित वृद्धजन के लिए अलग-अलग जिलों में प्रति भवन 3 करोड़ 19 लाख की लागत से 11 नवीन वृद्धाश्रम भवन का निर्माण कराया गया है। प्रदेश में 77 वरिष्ठ आश्रमों में 2208 वरिष्ठजन को लाभांवित किया जा रहा है। आर्थिक रूप से सक्षम एकाकी जीवन जीने वाले वरिष्ठजन के लिए भोपाल में लगभग 17 करोड़ रूपये की लागत से पेड ओल्ड ऐज होम का निर्माण अंतिम चरण में है। इस होम में वरिष्ठजन के लिए सभी आवश्यक सुविधाएँ होंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.