बीमा पॉलिसियों पर बोनस में वृद्धि और जीएसटी समाप्त करने की मांग लेकर मध्य प्रदेश में चल रहा आंदोलन

Updated on 28-10-2024 12:00 PM

रतलाम  । भारतीय जीवन बीमा निगम एजेंट एसोसिएशन (लियाफी) द्वारा अपनी मांगों के संदर्भ में मध्य प्रदेश के रतलाम की सांसद अनीता नागरसिंह चौहान को ज्ञापन दिया गया। लियाफी द्वारा मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चरणबद्ध तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा है। यह आंदोलन 15 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ है तथा निरंतर जारी है।


एसोसिएशन के इंदौर मंडल उपाध्यक्ष शरद चतुर्वेदी ने बताया कि लियाफी द्वारा बीमाधारकों व अभिकर्ताओं के हितों से संबंधित मांगें जीवन बीमा निगम प्रबंधन से की जा रही है। इनमें बीमा पॉलिसियों पर बोनस दर में वृद्धि करने और बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी समाप्त करने की मांग प्रमुख है।


साथ ही एक अक्टूबर से अभिकर्ता कमीशन में कमी की गई है, उसे तत्काल वापस लेने, न्यूनतम बीमा राशि को दो लाख किया गया है, उसे पूर्व की भांति एक लाख ही रखने की मांग की गई है। बीमा पॉलिसी में प्रवेश की आयु घटाकर 50 वर्ष की गई है, उसे पूर्व की भांति ही रखने की मांग भी की गई है।


देशभर में हो रहा विरोध प्रदर्शन


  • संपूर्ण भारत के अभिकर्ताओं द्वारा जीवन बीमा कार्यालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में रतलाम की शाखाओं के गेट पर भी बड़ी संख्या में अभिकर्ता साथी एकत्रित हुए तथा मांगों के संबंध में नारेबाजी की गईl
  • 30 अक्टूबर तक देश के सभी सांसदों को इन समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया जा रहा है। सांसदों से ज्ञापन के माध्यम से अभिकर्ता व आम जनता के हित में इन मुद्दों को हल करवाने में सहयोग की अपील की गई है।
  • 10 नवंबर तक सभी प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी यह ज्ञापन दिया जाएगाl सांसद को दिए गए ज्ञापन में जानकारी दी गई कि पूरे भारत में भाजीबीनि के 14 लाख से अधिक अभिकर्ता है, जो आज पूर्ण रूप से उपेक्षा महसूस कर रहे हैं।
  • ज्ञापन देते समय ये रहे मौजूद

    लियाफी पदाधिकारियों द्वारा सांसद अनीता सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन का स्वागत किया गया। शाखा क्रमांक एक के अध्यक्ष अशोक भानावत, सचिव चेतन पडियार, कोषाध्यक्ष मनीष टांक, करियर एजेंट शाखा के अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, सचिव संजय भावसार, कोषाध्यक्ष शिवमूर्ति दुबे, बीमा सलाहकार मोहम्मद इलियास, नागेश्वर पांचाल, कैलाश प्रजापत, ओमप्रकाश तिवारी, विनय पड़ियार, राजेश डोई, सतीश चौरड़िया, दीपक तनपुरे, मुकेश खंडेलवाल, सुभाष कुमावत व देवीलाल नागर आदि उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.