मध्य प्रदेश के इंदौर, जबलपुर व ग्वालियर में झमाझम बारिश के आसार

Updated on 28-08-2025 01:37 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश से लेकर पंजाब तक द्रोणिका बनी हुई है। मानसून द्रोणिका भी मध्य प्रदेश के दमोह से होकर गुजर रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार-शुक्रवार को जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में झमाझम वर्षा (Heavy Rain in MP) हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा के भी आसार हैं। शेष क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

बंगाल की खाड़ी में गहरा कम दबाव का क्षेत्र

बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक इंदौर, श्योपुर एवं उज्जैन में 12, सागर में दो एवं रतलाम में एक मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में गहरा कम दबाव का क्षेत्र मौजूद है। इसके गुरुवार को ओडिशा में धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ने की संभावना है। दक्षिणी पंजाब पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।

गुरुवार से प्रदेश में कई स्थानों पर वर्षा

मानसून द्रोणिका बीकानेर, वनस्थली, दमोह, पेंड्रा रोड से गहरे कम दबाव के क्षेत्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। मध्य प्रदेश के मध्य से एक द्रोणिका दक्षिणी पंजाब पर बने चक्रवात तक बनी है। जो पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा से होकर जा रही है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि गहरा कम दबाव का क्षेत्र ओडिशा की तरफ आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में मध्य प्रदेश में भी दो मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इस वजह से गुरुवार से प्रदेश में कई स्थानों पर वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है।

किन जिलों में होगी झमाझम बारिश?

विशेषकर ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में झमाझम वर्षा हो सकती है। उधर, पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक गुना में 52.2, मलाजखंड में 39.2, रतलाम में 30, नरसिंहपुर में 21, छिंदवाड़ा में 16, शिवपुरी में 13, उमरिया में 8.8, खंडवा एवं दमोह में छह, खजुराहो में 4.4, उज्जैन में दो मिमी. वर्षा हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.