एमपी के इन जिलों में बारिश की संभावना, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Updated on 11-10-2024 11:30 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। गुरुवार को राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में दिनभर बादल छाये रहे। कुछ जिलों में जहां मध्यम बारिश हुई, वहीं कुछ जिलों में बूंदाबांदी भी हुई। अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव के चलते प्रदेश में हवाओं के साथ नमी आ रही है, इस कारण ही राज्य में बादल छाने लगे हैं। बारिश की गतिविधि जबलपुर, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग के जिलों में हुई। यहां गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई है।

यहां हुई बारिश


सुबह 8:30 से शाम के 5:30 तक पचमढ़ी में 9 मिलीमीटर बारिश हुई। खरगोन में 2, इंदौर में 0.4, नरसिंहपुर में 2, बालाघाट में 6 मिली मीटर, नरसिंहपुर में 2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

ऐसा ही रहेगा मौसम


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो-तीन दिन तक बने रहने के आसार हैं। शुक्रवार को भी इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है। शेष क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

इस कारण बदलेगा मौसम


मौसम विभाग के अनुसासर अरब सागर में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में तमिलनाडु के तट पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। जबकि गहरे कम दबाव के क्षेत्र से केरल, तमिलनाडु होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है।


अधिकतम तापमान


प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान की बात की जाए तो खजुराहो में 35.4 दमोह में 35 मंडल में 34.5 भोपाल में 33 ग्वालियर में 30.5 इंदौर में 31.4 पचमढ़ी में 27.6 उज्जैन में 31 और जबलपुर में 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.