एमपी में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं

Updated on 20-07-2025 02:11 PM

मध्यप्रदेश में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। सिस्टम के कमजोर होने से प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी का ही अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहेगा। वहीं, 23 जुलाई से दोबारा तेज बारिश का दौर शुरू होगा।

प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में औसत 20.5 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि अब तक 12.3 इंच पानी ही गिरना था यानी औसत 8.2 इंच बारिश ज्यादा हो चुकी है। निवाड़ी, टीकमगढ़ ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। वहीं, कई जिलों में 80 प्रतिशत से ज्यादा पानी गिर चुका है।

मानसून ट्रफ और डिप्रेशन एमपी से दूर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया- अगले 24 घंटे में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। 21-22 जुलाई को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। 23 जुलाई को पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में तेज बारिश शुरू होगी। एक मानसून ट्रफ और डिप्रेशन एक्टिव जरूर है, लेकिन वह एमपी से काफी दूर है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की जगह एक्टिविटी शुरू होगी, तब बारिश का दौर चलेगा।

प्रदेश में खिली धूप, श्योपुर में ही हल्की बारिश हुई मानसून ट्रफ और डिप्रेशन की वजह से प्रदेश में शनिवार को तेज बारिश का दौर जारी रहा, लेकिन रविवार को अधिकांश जिलों में मौसम साफ हो गया। दोपहर तक सिर्फ श्योपुर में ही हल्की बारिश हुई। बारिश थमने के बाद खजुराहो में दिन का तापमान 35.6 डिग्री, सीधी में 34.6 डिग्री, सतना में 33.9 डिग्री, मंडला में 33.5 डिग्री, दतिया, रायसेन और नर्मदापुरम में पारा 33.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

वहीं, रात के समय बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, राजगढ़, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, डिंडौरी, मंडला, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, बैतूल, मैहर, जबलपुर, कटनी में आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.