दुनिया में खुशियाँ बाँटने से बड़ा कोई पुण्य नहीं - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 21-12-2021 04:44 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खुशियाँ बाँटने का यह कार्यक्रम अद्भुत पहल है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बच्चों का स्वागत करते हुए कहा कि नन्हें फूल जैसे बच्चे सदा मुस्कुराते रहें, सदा प्रसन्न रहें। बच्चों की आँखों में आशा और विश्वास की चमक हो। सुनहरे भविष्य के सपने को पूरा करने के लिए रास्ते पर प्रसन्नता पूर्वक आगे बढ़े। दुनिया में खुशियाँ बाँटने से बड़ा और कोई पुण्य नहीं है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान नन्हीं खुशियाँ कारवाँ कार्यक्रम में निवास परिसर आए बच्चों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को लग्जरी बस में भोपाल के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही बच्चों को प्रतिष्ठित होटल में भोजन भी कराया जाएगा। यह पहल नवदुनिया समाचार-पत्र समूह द्वारा की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बच्चों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह संस्था प्यार बाँटते चलो के संदेश को क्रियान्वित कर रही है। हमारा लक्ष्य यह है कि प्रत्येक व्यक्ति का जीवन आनंद से गुजरे और जीवन उद्देश्य पूर्ण हो। यह वह बच्चे हैं, जो कल भारत को और मध्यप्रदेश को संभालेंगे। बच्चों सहित हम सबके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बड़े प्रेरणा-स्रोत हैं। उन्होंने अपना बचपन संघर्षपूर्ण परिस्थितियों में गुजारा। उनका जीवन बताता है कि यदि हम लक्ष्य तय करें, दृढ़ निश्चय रह कर प्रयास करें तो हम किसी भी पद पर पहुँच सकते हैं। बच्चे अपने में यह भावना नहीं लाएँ कि वे आर्थिक रूप से अधिक संपन्न नहीं हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बच्चों को सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आनंद विभाग की ओर से खुशियाँ और आनंद बाँटने का प्रयास कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.