बैरागढ़ सिविल अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट नहीं, मेडीकल आफिसर की भी कमी

Updated on 03-06-2024 12:27 PM
भोपाल। संत हिरदाराम नगर एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों की करीब दो लाख आबादी बैरागढ़ सिविल अस्पताल पर निर्भर है इसके बावजूद अस्पताल में लंबे समय से रेडियोलाजिस्ट का पद खाली है। प्रसूती के लिए आई महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए परेशान होना पड़ता है। मेडीकल आफिसर के दो पद भी खाली हैं।

अस्पताल में लंबे समय से चिकित्सकों की कमी महसूस की जा रही थी। अस्पताल पर बैरागढ़ के अलावा आसपास के ग्रामीण जनता के स्वास्थ्य का भार है। एक समय अस्पताल में 22 चिकित्सक हुआ करते थे। अब यह संख्या घटकर 15 रह गइ है। चिकित्सकों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। अस्पताल प्रबंधन ने कई बार इस संबंध में विभागीय स्तर पर पत्राचार किया। हाल ही में एनेस्थेशिया एवं पैथालाजिस्ट की नियुक्ति की गई है लेकिन चिकित्सकों की कमी महसूस की जा रही है। सोनोग्राफी के लिए सप्ताह में दो दिन बाहर के चिकित्सक आते हैं। अस्पताल में हर माह 300 से अधिक सोनोग्राफी जांच होती है, इसके बावजूद रेडियोलाजिस्ट नहीं है।

मेटरनिटी विंग के लिए डाक्टर नहीं

अस्पताल में मेटरनिटी विंग का काम अंतिम चरण में है। इसका निर्माण होने से महिलाओं को सुविधा हो जाएगी। इसके साथ ही आधुनिक आपरेशन थियेटर एवं लेबर रूम का निर्माण किया जाएगा। 45 बिस्तर वाला पीएनसी वार्ड एवं आठ बिस्तर वाला आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है। नए विंग में गर्भवती महिलाओं के इलाज की विशेष व्यवस्था रहेगी। बर्न यूनिट एवं बच्चों के लिए अलग वार्ड भी बन रहा है पर इसके लिए चिकित्सकों की पदस्थापना अभी तक नहीं की जा सकी है। जब तक चिकित्सक तैनात नहीं होते तब तक इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल सकेगा।

कुछ चिकित्सकों की कमी है

अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेडीकल आफिसर की कमी है। रेडियोलाजिस्ट नहीं है लेकिन सोनोग्राफी के लिए सप्ताह में दो दिन तय हैं। महिला मरीजों को परेशानी नहीं होने दी जाती। डाक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए विभागीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

-डा. जेके जैन, अधीक्षक सिविल अस्पताल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.